केएल राहुल की टी20 टीम से छुट्टी होनी तय, श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा भी हो सकते हैं बाहर

Updated on 25-12-2022 07:12 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को नए साल में श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। बीसीसीआई ने जल्द ही इस घरेलू सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि चयन समिति केएल राहुल को टी20 टीम से बाहर कर सकते हैं। वहीं टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा भी अभी चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं। ऐसे में उनका खेलना भी संदिग्ध लग रहा है। रोहित बांग्लादेश दौरे पर दूसरे वनडे मैच के दौरान चोट लगी थी।


बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति को टीम चुनने की जिम्मेदारी है। यह वही चयन सिमित है जिसे बीसीसीआई ने पिछले महीने बर्खास्त कर दिया था। ऐसे में चेतन शर्मा का चयन समिति के रूप में बीसीसीआई के लिए यह आखिरी टास्क होगा।
टी20 में राहुल ने किया है निराश

पिछले कुछ समय से देखें तो केएल राहुल का टी20 फॉर्मेट में प्रदर्शन काफी उतार चढाव वाला रहा है। इस साल राहुल ने 16 मैचों में 28.93 की औसत से 434 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान वह 10 में से 7 पारियों में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके थे। टी20 विश्व कप में तो उनका प्रदर्शन और खराब रहा था। ऐसे में रिपोर्ट के मुताबिक माना जा रहा है कि राहुल की छुट्टी होनी तय है।

वहीं राहुल को अगर टी20 टीम से बाहर किया जाता है तो उनकी जगह शुभमन गिल को मौका दिया जा सकता है। शुभमन के अलावा लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ की भी वापसी की संभावना दिख रही है।

रोहित भी रहेंगे बाहर

राहुल के अलावा रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा भी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं। रोहित बांग्लादेश दौरे पर दूसरे वनडे के दौरान चोट लगी थी जिसके कारण वह टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे। ऐसे में रोहित अभी चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं। वहीं रोहित अगर श्रीलंका के खिलाफ वापसी नहीं करते हैं तो उनकी जगह हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.