केएल राहुल ने जड़ा 103 मीटर का मॉन्स्टर सिक्स, तो गदगद हो उठी पत्नी अथिया शेट्टी, वायरल हुआ रिएक्शन

Updated on 20-04-2023 09:00 PM
लखनऊ: लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2023 का 26वां मैच बीते बुधवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में होम टीम राजस्थान पर लखनऊ ने रोचक अंदाज में 10 रन से जीत दर्ज की। दोनों ही टीमों के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिला। सुपर जायंट्स की इस सीजन यह चौथी जीत थी, जिसके चलते वह अब 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बने हुए हैं। वहीं एलएसजी और राजस्थान का मैच लखनऊ के कप्तान केएल राहुल यादगार रहा। क्योंकि यह मैच राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी देखने आई हुई थी, और उनके सामने ही राहुल ने एक गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। उस छक्के को देख अथिया की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। ऐसे में राहुल के सिक्स और अथिया का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राहुल ने जड़ा 103 मीटर का सिक्स, तो अथिया ने दिया ऐसा रिएक्शन

दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का 9वां ओवर राजस्थान रॉयल्स की तरफ से अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल डाल रहे थे। उनके ओवर की पांचवीं गेंद पर कप्तान केएल राहुल स्ट्राइक पर थे। चहल ने राहुल को फ्लाइटेड गेंद डाली, जिसका फायदा उठाते हुए राहुल ने मिड विकेट के ऊपर से घुटने पर बैठकर गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। उनका यह छक्का 103 मीटर का था। ऐसे में राहुल का यह मॉन्स्टर सिक्स देख स्टैंड्स में बैठी उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भी फूले नहीं समाई और जमकर तालियां बजाने लगी। इस खास मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरफ फेल रहा है
केएल ने बनाए 39 रन

लखनऊ की मुश्किल पिच पर केएल राहुल ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 121 के स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी में 4 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का लगाया। इसके अलावा बात करें मैच की तो, लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। 155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को उनके ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने अच्छी शुरुआत तो दिलाई। लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम की पारी लड़खड़ा गई। ऐसे में वह अंत में आकर महज 10 रन से मैच हार गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.