शिवम दुबे के छक्के से बाल-बाल बची केकेआर की चीयरलीडर्स, टल गया हादसा

Updated on 15-05-2023 08:23 PM
चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 60वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड चेपॉक पर खेला गया था। इस मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया था। हालांकि केकेआर के खिलाफ मुकाबले में टीम लगातार अंतराल पर अपना विकेट गंवाती रही लेकिन एक छोर से शिवम दुबे ने जरूर मोर्चा को संभालने का काम किया था। शिवम ने नाबाद 48 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 1 चौका और तीन छक्का भी लगाया।

शिवन ने अपनी इस पारी में एक से बढ़कर एक शॉट लगाया। ऐसा ही एक दमदार शॉट उन्होंने 11.4 ओवर में सुयश शर्मा की गेंद पर भी लगाया जिससे केकेआर की चीयरलीडर्स बाल-बाल बच गईं। बाउंड्री के पास कुर्सी बैठी चीयरलीडर्स ने अगर फुर्ती दिखाते हुए समय से नहीं हटती तो वह चोटिल हो सकती थीं। हालांकि उनके सूझबूझ से यह हादसा टल गया।

सीएसके की बल्लेबाजी रही औसत

सीएसके के लिए शिवम दुबे के अलावा बाकी अन्य खिलाड़ियों की बल्लेबाजी काफी औसत दर्जे की रही। टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने 28 गेंद में 30 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने 24 गेंद में 20 रन बनाए। वहीं रुतुराज गायकवाड़ ने 17 जबकि अजिंक्य रहाणे ने 16 रनों का योगदान दिया।

रिंकू और नीतीश ने दिखाया कमाल

केकेआर के लिए मैच में एक बार फिर ने रिंकू ने सिंह ने अपना कमाल दिखाया। रिंकू के साथ कप्तान नीतीश राणा ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। राणा केकेआर के लिए 44 गेंद में 57 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का भी लगाया। वहीं रिंकू 54 रन के स्कोर पर रनआउट हुए। आउट होने से पहले उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के भी जड़े।

रिंकू और नीतीश राणा ने केकेआर की बल्लेबाजी को उस समय संभाला जब टीम ने 33 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद दोनों सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए 99 रनों की साझेदारी की टीम को सीएसके के खिलाफ एक आसान जीत दिलाई।

गेंदबाजी में सीएसके की तरफ से मैच में दीपक चाहर ने तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा और कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.