KKR के कप्तान नितीश राणा की पत्नी सांची के साथ हुई बदसलूकी, कार का पीछा कर दो युवकों ने मारी टक्कर

Updated on 06-05-2023 07:24 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा की पत्नी सांची मारवाह के साथ दो युवकों ने बदसलूकी की है। यह घटना दिल्ली के कीर्ति नगर की है जब वह अपनी कार से घर की ओर जा रही थीं। सांची ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी जानकारी दी और बताया कि कैसे दो युवकों ने स्कूटी से पहले उनकी कार पीछा किया और नहीं रोकने पर टक्कर भी मार दी। इस पूरी घटना के बाद सांची ने पुलिस में भी रिपोर्ट दर्ज कराई।

हालांकि शिकायत करने पहुंची सांची के साथ पुलिस का रवैया भी काफी खराब रहा। सांची के इंस्टा स्टोरी के मुताबिक पुलिस ने उनको कहा कि आप सही सलामत घर पहुंच चुकी हैं। भूल जाइए। इसके साथ ही पुलिस ने उन्हें नसीहत भी दे डाली की आगे ऐसा कुछ हो तो आप गाड़ी का नंबर नोट कर लें।

बता दें कि राजधानी दिल्ली में आए दिन इस तरह के रोड रेज की घटनाएं सुनने को मिलती है। खास तौर से महिलाएं रात के समय दिल्ली की सड़कों पर खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती है। ऐसी कई घटनाएं भी हुई जो कि पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है।

हालांकि इस पूरी घटना पर नीतीश राणा का अब तक कोई रिएक्शन नहीं आया है। नितीश राणा अभी आईपीएल में व्यस्त हैं। वह इस लीग के 16वें सीजन में कुल 10 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने लगभग 150 के स्ट्राइक रेट से 275 रन बनाए हैं। हालांकि केकेआर की टीम का प्रदर्शन इस सीजन में उतार चढाव भरा रहा है।

टीम ने 10 में से अपने 4 मैच जीते हैं वह पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर खड़ा है। अंक तालिका में निचले स्थान पर होने के बाद भी अभी केकेआर के पास प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बनी हुई है। वहीं लीग में केकेआर की टीम अपना 11वां मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ सोमवार 8 मई को ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.