किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग खत्म:सलमान खान ने शेयर की फोटो

Updated on 04-12-2022 06:23 PM

सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग खत्म कर ली है। उन्होंने फिल्म के सेट से एक फोटो डालकर इस बात की जानकारी दी है। सलमान ने फोटो के साथ कैप्शन लिखते हुए कहा है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। इस खबर के साथ ही सलमान के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। बता दें सलमान की ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होगी।

सलमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी-

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के सेट से फोटो डालते हुए लिखा- "शूट रैप, किसी का भाई किसी की जान, ईद 2023 पर आ रही है।" सलमान ने जो फोटो डाली है उसमें वो काफी अलग लुक में दिख रहे हैं। इस फोटो में सलमान ब्लैक टी-शर्ट, ब्लैक पैंट और एक काफी ज्यादा प्रिंट वाली ब्लैक जैकेट में दिख रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक कलर का ही सनग्लासेस भी लगाया हुआ है। यह फोटो एक डांस सीक्वेंस के बीच की लग रही है क्योंकि कई बैकग्राउंड डांसर उनके आसपास नजर आ रहे हैं। बड़े-बड़े बालों में सलमान का नेवर सीन अवतार देखने को मिल रहा है।

एक्साइटेड नजर आए फैंस

सलमान के फोटो डालते ही उसपर सोशल मीडिया यूजर्स के कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा- "ये लुक वायरल होने वाला है।" वहीं एक ने लिखा- "बॉलीवुड का असली किंग" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- "भाई की झलक सबके अलग।"

फिल्म में शहनाज गिल और पूजा हेगड़े भी आएंगी नजर

बता दें कि किसी का भाई किसी की जान का डायरेक्शन फरहाद सम्जी ने किया है। सलमान के अलावा फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, राघव जुयाल और शहनाज गिल भी अहम भूमिका में होंगे। ये फिल्म सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी 'सलमान खान फिल्म्स' के बैनर तले बनी है।

आखिरी बार 'अंतिम' फिल्म में नजर आए थे सलमान

सलमान को आखिरी बार अपने बहनोई और एक्टर आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम' में देखा गया था। इसके अलावा वो साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के गॉडफादर में भी नजर आए थे। किसी का भाई किसी की जान के अलावा सलमान टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में नजर आएंगे। टाइगर 3 भी 2023 में ही रिलीज होगी। सलमान इन सब के अलावा जनवरी में रिलीज होने वाली शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी कैमियो करते नजर आएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.