किसान कांग्रेस का विधानसभा घेराव:रंगमहल चौराहे पर जुटने लगे कांग्रेसी, पुलिस ने बेरिकेडिंग कर रास्ता बंद किया

Updated on 10-03-2025 12:58 PM

मप्र विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन किसान कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी। भोपाल के रंगमहल चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता इकट्ठा होने लगे है, जहां से रैली के रूप में रोशनपुरा चौराहा होते हुए विधानसभा की ओर कूच करेंगे।

मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि, भाजपा 2023 के चुनाव से पहले जो संकल्प पत्र जारी किया था, जिसे उन्होंने "मोदी गारंटी" नाम दिया था, उसमें किसानों से कई वादे किए गए थे। लेकिन, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है, चाहे वह 2700 रुपए में गेहूं खरीदने का वादा हो, 3100 रुपए में धान, 450 रुपए में गैस सिलेंडर, या फिर 3000 रुपए लाड़ली बहनों को देने का वादा-संकल्प पत्र का एक भी वादा इन्होंने पूरा नहीं किया है।

कांग्रेस के बड़े नेता भी होंगे शामिल

इस प्रदर्शन में पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने दावा किया कि इस बार कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस की लाठियों, डंडों और पानी की बौछारों से नहीं डरेंगे। उन्होंने कहा, "हम किसानों से वादाखिलाफी करने वाली सरकार को घेरने के लिए विधानसभा जाएंगे।"

कांग्रेस के बड़े नेता भी होंगे शामिल

इस प्रदर्शन में पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने दावा किया कि इस बार कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस की लाठियों, डंडों और पानी की बौछारों से नहीं डरेंगे। उन्होंने कहा, "हम किसानों से वादाखिलाफी करने वाली सरकार को घेरने के लिए विधानसभा जाएंगे।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.