रात के 2 बजे कमरे में बुलाया, गले से लगाया, सच्चा है फैंस के लिए 'किंग खान' का प्यार

Updated on 12-01-2023 09:24 PM
शाहरुख खान फैंस के दिलों पर राज करते हैं। हालांकि यह प्यार एक तरफा नहीं है। एक्टर भी अपने फैंस को उतना ही प्यार और इज्जत देते हैं। इसका जीता- जागता सबूत दिया है शाहरुख के ही एक फैन ने। इस फैन ने हाल ही में ट्विटर पर एक पोस्ट कर बताया कि आधी रात को वह अपने दोस्तों संग शाहरुख खान से मिलने के लिए उनके होटल पहुंचा। वहां एक्टर ने ना सिर्फ उनको अपने कमरे में बुलाया बल्कि गले लगा कर प्यार भी जताया है।
ट्विटर पर जतिन गुप्ता नाम के एक फैन ने शाहरुख संग कुछ तस्वीरों को ट्वीट कर लिखा, 'शुक्रिया @iamsrk। हमारे लिए अपना समय निकालने के लिए, रात के 2:00 बजे। कोई दूसरा सुपरस्टार अपने फैंस के लिए ऐसा नहीं कर सकता जैसा आपने किया। हमें अपने होटल के कमरे के अंदर बुलाया। बड़े ध्यान से हमारी बातें भी सुनीं और सम्मान दिया। आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। देर रात आपको परेशान करने के लिए सॉरी, लेकिन आई लव यू।'

ग्रेटर नोएडा पहुंचे शाहरुख

शाहरुख खान बुधवार, 11 जनवरी 2023 को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। यहां वो ऑटो एक्सपो इवेंट का हिस्सा बनें। इवेंट खत्म होने के बाद एक्टर ग्रेटर नोएडा के क्राउन प्लाजा होटल में ठहरे हुए थे। एक्टर की लोकेशन का पता चलते ही उनके कुछ फैंस सीधा होटल पहुंच गए और शाहरुख खान से मिलने की रिक्वेसट करने लगे। इस बात का पता चलते ही एक्टर ने उन सभी को अपने कमरे में बुलाया और अपने गले से लगा लिया। एक फैन के लिए शाहरुख का सच्चा प्यार देख सोशल मीडिया पर लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने इस ट्वीट पर लिखा, 'इसीलिए यह किंग खान हैं।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'शाहरुख खान असल में सुपरस्टार हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.