किंग चार्ल्स का राजतिलक, जानिए कितनी है ब्रिटेन के शाही परिवार की दौलत

Updated on 06-05-2023 07:52 PM
ब्रिटेन में आज से एक नए युग की शुरुआत हो रही है। आज किंग चार्ल्स का राजतिलक होने जा रहा है। ब्रिटेन में पिछले 70 साल में यह इस तरह का पहला आयोजन है। इसके लिए पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है। तीन दिन तक चलने वाले जश्न को लेकर लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। ब्रिटेन का शाही परिवार दुनिया के पांच सबसे अमीर राजघरानों में शामिल है। दुनिया के पांच सबसे अमीर राजघरानों में से चार अरब देशों के हैं। इस लिस्ट में जगह पाने वाला एकमात्र गैर-अरबी परिवार ब्रिटेन का शाही घराना है। जानिए दुनिया के पांच सबसे अमीर राजघराने के पास कितनी दौलत है।

​सऊदी अरब का राजघराना (संपत्ति 1.4 लाख करोड़ डॉलर)

जहां तक दुनिया के सबसे अमीर राजघराने की बात है तो सऊदी अरब के सऊद राजघराने की दौलत के सामने कोई टक्कर में नहीं है। यह राजघराना 1744 से सऊदी अरब पर राज कर रहा है। उसके पास अकूत पैसा है। एक अनुमान के मुताबिक परिवार की कुल निजी संपत्ति करीब 1.4 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 111 लाख करोड़ रुपये है। यह दुनिया के सबसे अमीर शख्स बर्नार्ड आरनॉल्ट से करीब सात गुना अधिक है। आरनॉल्ट की नेटवर्थ अभी 206 अरब डॉलर है। वैसे तो इस शाही परिवार में कई सदस्य हैं लेकिन किंग सलमान अल सऊद के पास सबसे ज्यादा दौलत है।

कुवैत का शाही परिवार (360 अरब डॉलर)

खाड़ी देश कुवैत का शाही परिवार दुनिया का दूसरा सबसे अमीर राजघराना है। इसके प्रमुख कुवैत के मौजूदा अमीर शेख सबाह अहमद अल जाबर अल सबाह हैं। अल सबाह राजघराना 1752 से कुवैत में राज कर रहा है। इस शाही परिवार ने अमेरिका की सभी बड़ी ब्लू-चिप कंपनियों में निवेश करके अकूत दौलत कमाई है। इस परिवार की कुल दौलत 360 अरब डॉलर से अधिक है। यह दुनिया के सबसे अमीर शख्स आरनॉल्ट की नेटवर्थ से 154 अरब डॉलर ज्यादा है।

​कतर का शाही परिवार (335 अरब डॉलर)

दुनिया के सबसे अमीर राजघरानों की लिस्ट में कतर का शाही परिवार तीसरे नंबर पर है। कतर पर 19वीं शताब्दी के मध्य से थानी राजवंश का शासन है। इसके मौजूदा अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी 2013 में गद्दी पर बैठे थे। इस परिवार के पास 335 अरब डॉलर की दौलत है। उसने कई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश किया है। इनमें लंदन का लंदन का Shard skyscraper, ओलंपिक विलेज और Harrod का डिपार्टमेंट स्टोर शामिल है। साथ ही इस परिवार का न्यूयॉर्क की Empire State Building, Barclays, British Airways और Volkswagen में भी निवेश है।

​आबू धाबी का शाही परिवार (150 अरब डॉलर)

आबू धाबी में अल नाह्यान राजवंश का शासन है। इस शाही परिवार के मुखिया शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान आबू धाबी के अमीर और 2004 से यूएई के प्रेजिडेंट हैं। साथ ही वह आबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी के भी चेयरमैन हैं जो 696 अरब डॉलर से अधिक की एसेट्स को कंट्रोल करती है। आबू धाबी की रॉयल फैमिली के पास 150 अरब डॉलर की दौलत है। इसका बड़ा हिस्सा तेल से आता है। लंदन में उसके पास 7.1 अरब डॉलर की रियल एस्टेट एसेट्स है। यह परिवार दुनिया के सबसे अमीर राजघरानों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है।

​ब्रिटेन का शाही परिवार (88 अरब डॉलर)

ब्रिटिश रॉयल फैमिली की कमान अब किंग चार्ल्स के हाथों में है। यह परिवार भले ही दुनिया के सबसे अमीर राजघरानों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है लेकिन यह दुनिया का सबसे प्रभावशाली राजघराना है। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश रॉयल फैमिली के पास करीब 88 अरब डॉलर की नेटवर्थ है। इसका अधिकांश हिस्सा सॉवरेन ग्रांट से आता है। साथ ही शाही परिवार ने कई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में भी निवेश किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.