Kim Jong Un की बेटी दूसरी बार पिता संग आई नज़र, छिड़ी उत्तराधिकार की बहस

Updated on 28-11-2022 06:49 PM

उत्तर कोरिया (North Korea) के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) की बेटी दूसरी बार सार्वजनिक रूप से सामने आई है. इससे कुछ दिन पहले ही उसे पहली बार दुनिया के सामने प्रस्तुत किया गया था. इससे किम के उत्तराधिकारी को लेकर बहस फिर तेज हो गई है. इस महीने के ह्वासॉन्ग-17 मिसाइल लॉन्च ( Hwasong-17 missile launch) में शामिल वैज्ञानिकों, सैनिकों और अन्य लोगों के साथ बैठक में किम अपनी बेटी के साथ पहुंचे. ऐसे अप्रत्याशित तरीके से सार्वजनिक तौर पर दिखने के कारण अब यह अटकलें लगनी शुरू हो गईं हैं कि वह एक उत्तराधिकारी हो सकती है और उसे नेतृत्व के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है. 

जबकि उसका नाम और उम्र सार्वजनिक नहीं की गई है, दक्षिण कोरिया की प्रमुख खुफिया एजेंसी, नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (NIS) ने बताया है कि यह किम जोंग उन की दूसरी बेटी है, जिसका नाम किम जू ए है. किम जू ए की उम्र लगभग 10 साल है.  

उत्तर कोरिया की मीडिया ने रविवार को नए फोटो जारी किए थे. इन तस्वीरों में दिखता है कि किम की बेटी उत्तर कोरिया के सैनिकों के साथ एक आयोजन के दौरान अपने पिता के साथ खड़ी है. यह किस स्थान की फोटो है, यह साफ नहीं है.  

एक अन्य तस्वीर में पिता और बेटी एक बड़ी मिसाइलों से भरे ट्रक के सामने सैनिकों से साथ खड़े दिख रहे हैं.दूसरे में वो अपने पिता की बाजू पकड़ी मुस्कुरा रही हैं. 

उत्तर कोरिया की सेंट्रल न्यूज़ एजेंसी ने किम जू ए को, किम जोंग का सबसे प्यारा और "मूल्यवान" बच्चा बताया है.  

वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, इस विजिट के दौरान किम जोंग उन ने इस अंततराष्ट्रीय बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्ट-फायरिंग में शामिल होने वाले सैनिकों को शुभकामनाएं दीं. इस दौरान पिता-बेटी अत्यधिक उत्साह और खुशी से भरे हुए थे.    

इस बीच किम जोंग के निजी जीवन के बारे मे बहुत कम सार्वजनिक होता है. दक्षिण कोरिया के मीडिया का कहना है कि किम ने 2009 में अपनी पत्नि री सोल जू से शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं. दो बेटियां और एक बेटा.  

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

       

विशेषज्ञों के अनुसार, किम का अपनी छोटी सी बेटी को दुनिया के सामने रखना उनके पिता और दादा की परंपरा  से हटकर है. किम और उनके पिता को सरकारी मीडिया ने वयस्क होने के बाद ही दुनिया के सामने पेश किया था. 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.