उकसावे के साथ किम जोंग ने की 2024 की शुरुआत, चुनावी साल में मिसाइल दाग बाइडेन की बढ़ा रहे टेंशन

Updated on 30-01-2024 12:54 PM
सियोल: उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से दागी जाने वाली नयी क्रूज मिसाइल का सप्ताहांत में परीक्षण कर 2024 की शुरूआत उकसावे की गतिविधि के साथ की है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने देश के पास परमाणु आयुध बढ़ने के मद्देनजर अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के साथ परमाणु टकराव की धमकी दी है। अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम के आगे बढ़ने और रूस के साथ संबंध मजबूत होने से किम का हौसला बढ़ा है क्योंकि वह कूटनीतिक रूप से देश के अलग-थलग पड़े होने की स्थिति खत्म होने की आशा कर रहे हैं।

जनवरी में उत्तर कोरिया की सैन्य गतिविधियां और कड़े बयानों ने इस बारे में चिंता पैदा की है कि वह अमेरिका और दक्षिण कोरिया के चुनावी वर्ष में दबाव बढ़ा रहा है। साल के अंत में हुए राजनीतिक सम्मेलन में किम ने दक्षिण कोरिया पर शत्रुता का आरोप लगाया था। इसके कुछ दिनों बाद, उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ विवादित पश्चिमी समुद्री सीमा के पास लगातार तीन दिन तोपों से सैकड़ों गोले दागे, जिसके जवाब में सियोल ने भी इसी तरह की गोलाबारी की।

किम जोंग ने दी धमकी

हालांकि, गोलाबारी से दोनों पक्षों में कोई हताहत या किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन विवादित समुद्री सीमा संकट पैदा करने वाले एक स्थान के रूप में उभर सकती है। उत्तर कोरिया की संसद, सुप्रीम पीपुल्स असेंबली की 15 जनवरी की बैठक में किम ने एक बार फिर कहा था कि उनका देश उत्तरी सीमा रेखा को मान्यता नहीं देता है, जिसे 1950-53 के कोरियाई युद्ध के अंत में अमेरिका के नेतृत्व वाली संयुक्त राष्ट्र कमान द्वारा निर्धारित किया गया था। किम ने कहा कि अगर दक्षिण कोरिया उनकी भूमि, हवाई क्षेत्र और जल क्षेत्र के 0.001 मिलीमीटर का भी उल्लंघन करता है, तो इसे युद्ध के लिए उकसावा माना जाएगा।

परमाणु पनडुब्बी बनाना चाहते हैं किम

पनडुब्बियों से दागे जाने के लिए डिजाइन की गई क्रूज मिसाइलों के परीक्षण के साथ किम ने बढ़ते बाहरी खतरों का मुकाबला करने के लिए परमाणु-हथियार से लैस नौसेना बनाने के अपने लक्ष्य का फिर से उल्लेख किया है। सरकारी मीडिया ने कहा कि किम ने परमाणु ऊर्जा चालित पनडुब्बी बनाने के उत्तर कोरिया के प्रयासों पर भी जोर दिया, हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इसके लिए बाहरी मदद की आवश्यकता होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.