गुना में नाबालिग का अपहरण या साजिश बच्ची ने पिता के खिलाफ कराई थी मारपीट की FIR; अब पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई

Updated on 01-11-2022 05:18 PM

जिले के बजरंगगढ़ इलाके में एक नाबालिग ने साहस का परिचय देते हुए अपनी शादी रुकवाई थी। उसने अपने पिता और मौसा पर पैसे लेकर जबरन शादी करने की बात अपर मारपीट करने की FIR दर्ज कराई थी। अब इस मामले में वक्त नया मोड़ आ गया है। नाबालिग के पिता ने सोमवार को थाने में बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि बच्ची घर में सो रही थी। सुबह जब वह उठा तो लड़की घर में नहीं मिली। उसके पिता ने एक युवक पर अपहरण की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले मामला जान लीजिए

मामला बजरंगगढ़ इलाके का है। यहां रहने वाली सोनम (बदला हुआ नाम) उम्र 16 वर्ष ने बजरंगगढ़ थाने में शिकायत की। उसने बताया कि 9 अक्टूबर को रात 8-9 बजे की बात होगी। उसके पिता शराब पीकर घर आये। उन्होंने आकर नाबालिग को बुलाया और कहने लगे कि उसकी शादी तय कर दी है। एक लाख रुपये में शादी तय हुई है। पिता की यह बात सुनकर नाबालिग ने कहा कि वह शादी करना नहीं चाहती। वह तो पढ़ाई करनी चाहती है।

बच्ची से की मारपीट

नाबालिग के शादी करने से मना करते ही उसके पिता और मौसाजी गालियां देने लगे। बच्ची ने गालियां देने से मना किया तो उसके पिता और मौसाजी ने उससे मारपीट करने शुरू कर दिया। पिता ने उसे कई चाहते मारे। मारपीट में वह घायल हो गयी। उसकी पीठ में चोटें आईं। काफी देर तक दोनों ने उससे मारपीट की। घर में यह सब चलता रहा, लेकिन कोई उसे बचाने नहीं आया। गहटना की अगली सुबह बच्ची बजरंगगढ़ थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने नाबालिग के पिता और मौसाजी पर FIR दर्ज की है। उन पर मारपीट और गाली-गलौच की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

मां की हो चुकी है मौत

नाबालिग ने बताया कि उसके पिता आदतन शराब पीकर घर आते हैं। नशे में उसकी मां से भी मारपीट करते थे। आये दिन शराब के नशे में उससे भी मारपीट करते हैं। इसी टेंशन में एक वर्ष पहले उसकी मां की मौत हो चुकी है। नाबालिग ने बताया कि उसके पिता और मौसाजी उससे बोल रहे थे कि अगर उसने शादी नहीं की तो जान से खत्म कर देंगे।

पिता ने ये दर्ज कराई FIR

नाबालिग बच्ची द्वारा अपने पिता और मौसा पर मारपीट की FIR दर्ज कराने के लगभग 20 दिन बाद उसके पिता ने बजरंगगढ़ थाने पहुंचकर मामले को एक नया मोड़ दे दिया। उसने अपनी बच्ची के अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में FIR दर्ज कराई है। उसके पिता ने थाने में बताया कि उसकी पत्नी मौत वर्ष 2019 में हो चुकी है। शनिवार की रात उसने अपनी दोनों नाबालिग बच्चियों(उम्र 16 और 14 वर्ष) को खाना खिला कर सुला दिया। वह खुद दिनभर काम करके थक गया, तो वह भी सो गया था।

सुबह उठा तो एक नाबालिग लड़की उम्र 16 साल घर पर नहीं दिखी। उसे यहां-वहां तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। रविवार को वह उसकी तलाश करता रहा। सोमवार सुबह वह थाने पहुंचा और बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कराई। नाबालिक लड़की के पिता ने बजरंगढ़ के ही एक युवक का नाम इस मामले में बताया है। उसने कहा कि पास में रहने वाला युवक ही उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। बजरंगगढ़ थाना प्रभारी राम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.