रायपुर में घर के बाहर खेल रही बच्ची किडनैप:मां बोली-सफेद रंग की कार वाला बेटी को ले गया

Updated on 09-12-2022 07:25 PM

रायपुर में एक 8 साल की बच्ची अपने ही घर के सामने से लापता हो गई। गायब होने के कुछ देर पहले तक वो घर वालों की नजर के सामने थी। खेल रही थी मगर कुछ ही मिनट के बाद वो वहां नहीं थी। अब तीन दिन हो गए बच्ची का कोई अता-पता नहीं है। परिजनों को शक है कि किसी ने उनकी बच्ची का अपहरण कर लिया है।

इस मामले में विधानसभा थाने की पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज किया है। गुमशुदा बच्ची की तलाश की जा रही है। ये बच्ची बुधवार की शाम करीब 6 बजे सड्डू के बीएसयूपी कॉलोनी से लापता हुई। यहीं इसका घर भी है। बच्ची की मां अल्पना ने बताया कि उसे शक है एक सफेद रंग की कार में आए शख्स उनकी बेटी को उठा ले गया है।
वो गाड़ी वाला...
बच्ची का नाम दुर्गा यादव है। 8 साल की दुर्गा की 3 बहनें और एक छोटा भाई है। बहनों के साथ दुर्गा खेल रही थी। मां ने बताया कि उसकी बड़ी बहनें कुछ खाने के लिए घर आईं। मैंने देखा एक सफेद कार के पास बेटी खड़ी थी। मैंने उसे आवाज दी कि वो इधर आ जाए, मगर वो खेलकर आउंगी कहने लगी। कुछ देर बाद जब मेरा ध्यान गया वो कार भी गायब थी और मेरी बेटी भी।

मां ने बताया कि हमने आस-पास खोजा, दूर दराज के गांव गए। रिश्तेदारों को फोन किया कहीं बच्ची का पता नहीं चला है। मेरी बेटी घर का पता जानती है, हमारा नाम भी जानती है। कोई जबरदस्ती उसे अपने साथ ले गया है। सफेद कार के बारे में अल्पना ने कहा कि एक सफेद गाड़ी हमेशा हमारे मोहल्ले में आकर रुका करती थी। उसमें कौन होता था हम नहीं देख पाए, मगर बेवजह कभी पान के ठेले तो कभी किसी के घर के बाहर वो गाड़ी खड़ी हुआ करती थी, मेरी बेटी को वो सफेद गाड़ी वाला ही ले गया होगा।

मां घरों में करती है काम
दुर्गा की मां अल्पना दूसरे घरों में काम करने जाती है। परिवार गरीब है, बच्ची के पिता भी रोजी मजदूरी करते हैं। परिजनों का अब दुर्गा के लापता होने के बाद से बुरा हाल है। मां हर रोज थाने जाकर पुलिसकर्मियों से यही पूछ रही है कि साहब मेरी बेटी मिली क्या ? बुधवार से गायब बच्ची को लेकर अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।

गुलाबी फ्रॉक पहना था बच्ची ने
जब 8 साल की दुर्गा गायब हुई, उसने लाइनिंग वाला गुलाबी रंग का फ्रॉक, गुलाबी लेगिंग, लाल मोजे पहने थे। बच्ची कक्षा 3 में पढ़ती है, 3 फुट के करीब उसकी हाइट है, हिंदी और छत्तीसगढ़ी बोल सकती है। उसका रंग गोरा और चेहरे की बनावट लंबी है। अब पुलिस बच्ची को तलाश रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.