कियारा की फिल्मी एंट्री, सिद्धार्थ का Kiss, परियों जैसा था शादी का हर एक लम्‍हा

Updated on 10-02-2023 08:16 PM

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में 7 फेरे लिए। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर वेडिंग की पहली फोटो भी शेयर की। उन्हें दूल्हा और दुल्हन के रूप में देखकर फैंस खुशी से गदगद हो गए। अब शुक्रवार को सिड और कियारा ने शादी की एक और झलक दिखाई है। उन्होंने वेडिंग का इनसाइड वीडियो शेयर किया है, जो किसी फेयरीटेल से कम नहीं है। इसमें दुल्हन बनी कियारा की एंट्री, स्टेज पर डांस, सिद्धार्थ का टीज करना, गले लगाना, वरमाला सेरेमनी और फिर लिप किस... सबकुछ की झलक है।

 
इस वेडिंग वीडियो में दुल्हन बनी कियारा की एंट्री दिखाई गई है। वो स्टेज पर आती हैं और डांस भी करती हैं। जैसे ही वो सिड के पास पहुंचती हैं, वो उन्हें गले लगा लेते हैं। इसके बाद उनकी वरमाला सेरेमनी होती है, जिसमें सिद्धार्थ उन्हें परेशान भी करते दिखाई देते हैं।
 
सिद्धार्थ और कियारा का लिप किस
इसके बाद Sidharth Malhotra भी कियारा के गले में वरमाला पहनाते हैं। चारों तरफ से गुलाब की पंखुड़ियों की बौछार होने लगती है। दोनों एक-दूसरे को लिप किस करते हैं और फिर मेहमानों की तरफ देखते हुए अपनी खुशी बयां करते हैं। आखिरी में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हाथ जोड़े बैठे नजर आते हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में इनकी 'शेरशाह' मूवी का 'रांझा' गाना भी चलता है।
 
सेलेब्स ने कहा- उफ्फ!
इस वीडियो पर बॉलीवुड सेलेब्स भर-भरकर कॉमेंट कर रहे हैं। शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत ने कॉमेंट किया, 'बेहद खूबसूरत'। नीतू कपूर ने लिखा, 'बहुत लवली।' करण जौहर ने बहुत सारे दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, 'सारे Awwws का Aww है ये।' इनके अलावा अनन्या पांडे, नेहा धूपिया, जूही चावला, मनीष मल्होत्रा सहित तमाम हस्तियों ने न्यूलीवेड कपल पर प्यार लुटाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.