सामने आई कियारा और सिद्धार्थ की मेहंदी और फेरा की पूरी डीटेल, संगीत पर बजेगा ये गाना

Updated on 04-01-2023 04:25 PM
इंडस्ट्री में साल 2023 की शुरुआत बेहद खास होने जा रही है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इसी साल के फरवरी महीने में शादी रचाने जा रहे हैं। उनकी शादी को लेकर प्री वेडिंग फंक्शन की पूरी डीटेल सामने आ चुकी है, जिसमें संगीत से लेकर फेरे तक की जानकारी दी गई है।
बताया जा रहा है कि Sidharth Malhotra और Kiara Advani की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। खबर है कि दोनों के प्री वेडिंग फंक्शंस जैसे मेहंदी, हल्दी और संगीत के लिए जो तारीखें तय की गई हैं वो 4 और 5 फरवरी की हैं।हाल ही में कियारा और सिद्धार्थ अपना न्यू ईयर सेलिब्रेशन दुबई से मनाकर लौटे हैं। बताया जा रहा है कि वहां कियारा ने अपने दोस्तों से शादी की तैयारियों को लेकर बातचीत की है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा ने तय किया है कि वे अपनी शादी की संगीत में अपनी फिल्म 'शेरशाह' के गाना 'रातां लम्बियां' को प्लेलिस्ट में शामिल कर रहे हैं। इसी के साथ उनकी शादी पर गेस्ट लिस्ट में जिन सिलेब्रिटीज के शामिल होने की बात कही जा रही है उनमें करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, अश्विनी यार्डी के अलावा कई अन्य हस्तियां होंगी। शादी के बाद कियारा और सिद्धार्थ मुंबई में अपने बाकी इंडस्ट्री फ्रेंड्स के लिए एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी रखने वाले हैं। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में चर्चा है कि वे अपनी रिसेप्शन पार्टी का इंतजाम राजस्थान में करने वाले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.