खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स...8 गोल्ड-मेडल के साथ ओडिशा टॉप पर

Updated on 03-04-2026 11:46 AM
जगदलपुर, जगदलपुर के धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। चार दिन चले इस आयोजन में ओडिशा ने 8 गोल्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि झारखंड दूसरे और कर्नाटक तीसरे स्थान पर रहा।

मेजबान छत्तीसगढ़ ने भी 1 गोल्ड सहित कुल 6 पदक जीतकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। जगदलपुर में 30 मार्च से शुरू हुआ यह आयोजन 2 अप्रैल तक चला। देशभर से आए जनजातीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच दिया।

अब जानिए पदक तालिका में किसका दबदबा

ओडिशा- 8 गोल्ड, 7 सिल्वर, 9 ब्रॉन्ज - पहला स्थान झारखंड- 8 गोल्ड, अन्य पदकों के आधार पर दूसरा स्थान कर्नाटक- 5 गोल्ड- तीसरा स्थान गुजरात और महाराष्ट्र- चौथे और पांचवें स्थान पर छ्त्तीसगढ़- 1 गोल्ड- छठवां स्थान

छत्तीसगढ़ ने भी दिखाया दम

मेजबान छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने घरेलू मैदान का फायदा उठाते हुए 1 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक जीता। दर्शकों का भी खिलाड़ियों को भरपूर समर्थन मिला। समापन समारोह में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। वन मंत्री केदार कश्यप, कमिश्नर डोमन सिंह, IG सुंदरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी शलभ सिन्हा ने खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। इस आयोजन से जनजातीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। साथ ही बस्तर में खेल संस्कृति को भी मजबूती मिली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.