खड़गे के ऐलान से MP के युवा नेताओं में उत्साह जीतू ने राहुल की यात्रा में डाला डेरा

Updated on 31-10-2022 05:05 PM

कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 50% पद 50 साल से कम उम्र के नेताओं को देने की बात कही है। इस बयान के बाद प्रदेश में कांग्रेस के युवा नेताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं। यहां के युवा नेताओं ने दिल्ली दरबार के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं। खड़गे की घोषणा यदि AICC की टीम बनाने के क्राइटेरिया में तब्दील हुई, तो मध्यप्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं को जगह मिल सकती है।

पहले जान लीजिए, खड़गे ने क्या कहा था...
चार दिन पहले कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद खड़गे ने कहा था- उदयपुर में जो ब्लू प्रिंट बना था, उसे लागू करने की जिम्मेदारी सब पर है। हमने तय किया था कि युवाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। संगठन में 50 % पद 50 की उम्र से कम लोगों को दिए जाएंगे। इसके अलावा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सशक्त किया जाएगा। ब्लॉक, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खाली पदों को भरा जाएगा। पब्लिक इनसाइड डिपार्टमेंट, AICC इलेक्शन मैनेजमेंट डिपार्टमेंट बनाए जाएंगे। सभी राज्यों में जल्द ही पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी बनेगी।

राहुल के साथ पैदल चले जीतू पटवारी
मप्र कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक जीतू पटवारी अध्यक्ष पद के चुनाव में सक्रिय रहे। अध्यक्ष के दावेदारों अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह से लेकर मुख्य उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे से जीतू चुनाव के दौरान मिले। इसके बाद खड़गे के शपथ ग्रहण समारोह में भी जीतू शामिल हुए। इसके बाद जीतू खास दोस्त और कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी के साथ 'भारत जोड़ो' यात्रा में शामिल होने पहुंचे। जीतू ने तीन दिन तक राहुल के साथ कदमताल कर पदयात्रा की। जीतू की राष्ट्रीय नेताओं के साथ बढ़ी सक्रियता से अंदाजा लगाया जा सकता है कि खड़गे की नई टीम में पटवारी को पद से नवाजा जा सकता है।

पहले बात आदिवासी वर्ग के युवा नेताओं की
15 साल बाद 2018 में प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की वापसी में आदिवासी वर्ग का बड़ा योगदान था। 47 सीटों में से कांग्रेस को करीब 30 सीटें मिली थीं। अब कांग्रेस अगले साल के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आदिवासी वर्ग को साधे रखना चाहती है, लेकिन आदिवासी वर्ग के युवाओं का जयस संगठन के प्रति बढ़ता आकर्षण चुनौती बन सकता है। लिहाजा, AICC की नई टीम में जयस के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. हीरालाल अलावा को शामिल कर आदिवासी युवा नेताओं की भागीदारी बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा, पूर्व डिप्टी सीएम जमुना देवी के भतीजे उमंग सिंघार, सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल, हिना कांवरे, विक्रांत भूरिया, डॉ. अशोक मर्सकोले, पांचीलाल मेड़ा को भी टीम में जगह मिल सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.