अमेरिका में खालिस्तानी समर्थक भिड़े : एक दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाए आतंकी गुरपतवंत पन्नू के रेफरेंडम में हुआ विवाद

Updated on 06-02-2024 12:39 PM

सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के चीफ और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अमेरिका में खालिस्तानी मूवमेंट को हवा देने के लिए बीते दिनों कथित रेफरेंडम कराया। इस दौरान खालिस्तान समर्थक आपस में ही भिड़ गए।

अमेरिकी पुलिस के मुताबिक, सैन-फ्रांसिस्को शहर में यह कथित रेफरेंडम बुलाया गया था। पन्नू ने भीड़ जुटाने के लिए सभी आतंकी संगठनों को निमंत्रण दिया। इस दौरान हरदीप सिंह निज्जर और सर्बजीत सिंह साबी गुट के सदस्य भी वहां पहुंच गए। दोनों गुटों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। गुटों में जमकर लात-घूंसे और लाठियां चली। विवाद बढ़ता देख अमेरिकी पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।

पन्नू पर साबी ग्रुप को प्रमोट करने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निज्जर ग्रुप को अमेरिका में काफी समर्थन मिलता रहा है। बीते कुछ समय से पन्नू साबी गुट को प्रमोट कर रहा है। जिसके बाद से ही दोनों गुटों में मन-मुटाव चला आ रहा है। रेफरेंडम में दोनों गुट एक दूसरे के आमने-सामने हुए तो विवाद बढ़ गया।

निज्जर के करीबी के घर पर फायरिंग
वहीं कनाडा में बीते दिनों हरदीप सिंह निज्जर के करीबी के घर पर भी फायरिंग हुई थी। पुलिस इन झगड़ों को भी एक दूसरे से जोड़कर देख रही है। हालांकि, स्थानीय पुलिस इस मामले में जांच के बिना कुछ भी कहने से इनकार कर रही है।

भारत कनाडा-अमेरिका के बीच विवाद का कारण है पन्नू

आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की जून 2023 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इंडिया में जी-20 सम्मेलन से लौटने के बाद कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर निज्जर की हत्या के आरोप लगाए। इसके बाद कनाडा और भारत के बीच विवाद बढ़ गया।

उधर, अमेरिका ने भी एक भारतीय अधिकारी पर गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने का प्रयास करने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद भारत व अमेरिका में भी विवाद हुआ था। बीते दिनों अमेरिका की खुफिया एजेंसी FBI के प्रमुख भारतीय दौरे से लौटे हैं।

2019 में SFJ पर बैन लगाया
आतंकी पन्नू विदेश में बैठकर वीडियो जारी कर भारत के खिलाफ नारेबाजी करता है। 2019 में आतंकी गतिविधियां चलाने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत पन्नू के संगठन SFJ पर भारत सरकार ने बैन लगा दिया था।

गृह मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में कहा था कि सिखों के लिए रेफरेंडम की आड़ में SFJ पंजाब में अलगाववाद और उग्रवादी विचारधारा का समर्थन कर रहा है। पन्नू पर साल 2020 में अलगाववाद को बढ़ावा देने और पंजाबी सिख युवाओं को हथियार उठाने के लिए प्रोत्साहित करने का आरोप लगा।

इसके बाद केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2020 को पन्नू को UAPA के तहत आतंकी घोषित किया। 2020 में सरकार ने SFJ से जुड़े 40 से ज्यादा वेब पेज और यूट्यूब चैनलों को बैन किया। 2023 में एअर इंडिया को धमकाने के बाद पन्नू पर 2 मामले दर्ज किए गए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
 22 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। न्यूयॉर्क पहुंचते ही अराघची को विरोध का सामना करना पड़ा है। अराघची सोमवार दोपहर को…
 22 September 2026
पेरिस/नई दिल्ली: फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान शक्ति प्रदर्शन करने के लिए दुनिया के मिशन पर निकला है और ये करीब 40 हजार किलोमीटर का सफर तय कर बहुत जल्द भारत…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: इटली के इतिहासकार Antonio Gramsci ने कहा था, ‘पुरानी दुनिया मर रही है और नई दुनिया जन्म लेने के लिए संघर्षरत है।’ मौजूदा समय कुछ ऐसा ही दिख रहा…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: वाइट हाउस ने सोमवार को 'ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन' लॉन्च किया है। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें ट्रंप प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान…
 22 September 2026
रियाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो छवि पेश कर रहे हैं और देश के अंदर की जो गंभीर सच्चाई है उनमें जमीन-आसमान का…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूसी तेल खरीदने पर भारत जैसे देशों पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी पर अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने सवाल उठाए हैं। अमेरिकी विदेश…
 21 September 2026
बीजिंग/इस्लामाबाद/नई दिल्ली: भारत ने इस महीने चीन-पाकिस्तान की तरफ से 'पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग' पैक्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान ने इसे एक 'महत्वपूर्ण उपलब्धि' बताया है और उसका…
 21 September 2026
काठमांडू: भारत की आयात पर सख्ती के चलते नेपाल को नुकसान उठाना पड़ा है। दिल्ली के सेफगार्ड ड्यूटी (सुरक्षा शुल्क) लगाने से पिछले वित्त वर्ष में नेपाल के स्टील निर्यात…
Advt.