खल अघ अगुन साधु गुन गाहा...रामचरितमानस की इस चौपाई को चरितार्थ कर रहे बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह को जानिए

Updated on 12-01-2023 06:01 PM
पटना : बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर सिंह विवादों में घिर गये हैं। उन्होंने रामचरितमानस पर सवाल उठाया है। मानस को उन्होंने नफरत फैलाने वाला और महिलाओं को शिक्षा से दूर रखने वाला बताया है। मंत्री के बयान के बाद सियासी बवाल मच गया है। कौन हैं प्रो. चंद्रशेखर सिंह। जिन्होंने ऐसा बयान दिया है। हम आपको चंद्रशेखर सिंह से जुड़ी एक-एक जानकारी देंगे। उससे पहले आप तुलसीदास रामचरित मानस में ऐसे लोगों के लिए क्या कहते हैं जान लीजिए। तुलसीदास ने रामचरित मानस के बालकांड में लिखा है कि जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी। भावार्थ ये है कि जिनकी निंदा-आलोचना करने की आदत हो गई है, दोष ढूंढने की आदत पड़ गई है, वे हज़ारों गुण होने पर भी दोष ढूंढ लेते हैं! संत कहते हैं कि चंद्रशेखर सिंह ने अपने बयान से यही साबित किया है। उनकी मंशा जैसी रामचरित मानस को देखने की है। जैसा उन्होंने बोला है, वैसी ही है।

संतों का चंद्रशेखर पर हमला

संत प्रवृत्ति के लोग कहते हैं कि तुलसीदास रामचरित मानस में समय-समय पर वैसी बुद्धि वाले लोगों के लिए चौपाई की रचना की है, जो दुष्ट प्रवृत्ति के होते हैं। वे लिखते हैं- खलन्ह हृदय अति ताप बिसेषी। जरहिं सदा पर संपति देखी। भावार्थ ये है कि दुष्टों के हृदय में बहुत अधिक संताप रहता है। वे दूसरों की संपत्ति देखकर सदा जलते रहते हैं। वे जहां कहीं दूसरे की निंदा सुनते हैं, खुश ऐसे होते हैं, जैसे कोई खजाने को देखकर होता है। कवि तुलसीदास एक अन्य चौपाई में कहते हैं कि खल अघ अगुन साधु गुन गाहा। उभय अपार उदधि अवगाहा मतलब दुष्टों के पापों और अवगुणों की और साधुओं के गुणों की कथाएं- दोनों ही अपार और अथाह समुद्र हैं। इसी से कुछ गुण और दोषों का वर्णन किया गया है। बिना पहचाने उनका ग्रहण या त्याग नहीं हो सकता। चंद्रशेखर के बयान के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। उन्होंने चौपाई का उदाहरण देते हुए चंद्रशेखर सिंह के व्यक्तित्व का वर्णन किया।

तीन बार चुनाव में विजयी रहे

चंद्रशेखर सिंह महागठबंधन की सरकार में मधेपुरा से राजद के विधायक हैं। जानकार मानते हैं कि चंद्रशेखर सिंह का ये बयान लोगों को आहत करने वाला है। उन्हें इस तरह के बयान से बचना चाहिए और लोगों से माफी मांगनी चाहिए। चंद्रशेखर सिंह ने दूसरी बार बिहार सरकार में मंत्री बने हैं। इससे पहले 2015 में महागठबंधन की सरकार में उन्हें आपदा प्रबंधन मंत्री बनाया गया था। चंद्रशेखर सिंह ने लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाई है। चंद्रशेखर सिंह ने 2020 के चुनाव में पप्पू यादव और जेडीयू के प्रवक्ता निखिल मंडल को हरा दिया था। 2010 में पहली बार विधायक बनने वाले चंद्रशेखर सिंह की सरकार के अंदर पैठ मानी जाती है। तेजस्वी यादव के बेहद करीब बताये जाने वाले चंद्रशेखर पर लालू यादव भी विश्वास करते हैं। 61 वर्षीय चंद्रशेखर सिंह ने साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। उनकी कुल संपति 2 करोड़ 28 लाख 44 हजार 711 है। उनके ऊपर बैंक का 50 लाख रुपये बकाया है और मंत्री पर तीन मुकदमे चल रहे हैं।

चंद्रशेखर ने क्या कहा ?

राज्य के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने बुधवार को नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू) के 15वें दीक्षांत समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि मनुस्मृति, रामचरितमानस, गुरु गोलवलकर के बंच ऑफ थॉट्स हैं। यह ग्रंथ नफरत फैलाने वाले ग्रंथ हैं। नफरत देश को महान नहीं बनाएगा, देश को मोहब्बत महान बनाएगा। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने विवादित बयान देते हुए 'रामचरितमानस' को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया। मंत्री चंद्रशेखर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रामचरितमानस ग्रंथ समाज में नफरत फैलाने का ग्रंथ है। यह समाज में दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को पढ़ाई से रोकता है। उन्हें उनका हक दिलाने से रोकता है। उन्होंने कहा कि मनुस्मृति को क्यों जलाया गया, क्योंकि उसमें एक बड़े तबके के खिलाफ अनेकों गालियां दी गईं। रामचरितमानस का क्यों प्रतिरोध हुआ और किस अंश का प्रतिरोध हुआ? उन्होंने कहा कि मनुस्मृति ने समाज में नफरत का बीज बोया। फिर उसके बाद रामचरित मानस ने समाज में नफरत पैदा की। बता दें, इससे पहले राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद प्रसाद सिंह भी राम मंदिर को लेकर बयान दे चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.