खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने पुलिस में की शिकायत:होटल संचालक-एसोसिएशन ने रुकवाया खादी मॉल का काम

Updated on 10-08-2025 02:15 PM

राजधानी में बन रहे प्रदेश के पहले खादी मॉल का उद्घाटन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर करने की तैयारी थी। अब इसका इस साल बनकर तैयार हो पाना खटाई में पड़ गया है। एमपी नगर स्थित सरकारी इमारत चित्तौड़ कॉम्पलेक्स के तीन फ्लोर का रिनोवेशन कर खादी व ग्रामोद्योग के उत्पादों के मॉल में तब्दील करने का काम चल रहा था। इसे गौरीश्री होटल प्रबंधन और चित्तौड़ कॉम्पलेक्स व्यावसायिक एसोसिएशन ने रुकवा दिया है।

मप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अफसरों के मुताबिक, चित्तौड़ कॉम्पलेक्स के तीसरे फ्लोर पर संचालित गौरीश्री होटल के संचालक मॉल के लिए बिल्डिंग के इंटीरियर वर्क का काम नहीं करने दे रहे हैं। पिछले पांच महीने से काम में अड़ंगे लगाते आ रहे हैं। कई बार वे काम करने वाली लेबर को धमकाकर भगा चुके हैं। बोर्ड की ओर से एमपी नगर थाने में जून माह में इसकी शिकायत भी कराई थी।

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड 2.35 करोड़ की लागत से एमपी नगर के जोन-1 स्थित चित्तौड़ कॉम्पलेक्स के तीन फ्लोर का रेनोवेशन कर इसे खादी मॉल में तब्दील करने की योजना पर काम कर रहा है। ग्राउंड फ्लोर पर पहले से खादी एंपोरियम संचालित है।

पहले और दूसरे फ्लोर पर सरकारी कार्यालयों को खाली कराकर इनका रिनोवेशन किया जा रहा है। फर्स्ट फ्लोर पर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र की कला और संस्कृति से जुड़े हैंडीक्राफ्ट की स्थाई एग्जिबिशन कम शॉपिंग सेंटर बनाया जाना है। वहीं, सेकेंड फ्लोर पर फैशनेबल खादी ब्रांड व सिल्क के उत्पाद की प्रदर्शनी व शॉपिंग एरिया का रूप दिया जाना है। ग्राउंड फ्लोर पर विंध्या वैली ब्रांड और परंपरागत खादी उत्पाद रहेंगे। छत पर ओपन कैफेटेरिया भी बनाया जाना था।

तोड़फोड़ से परेशानी: बोर्ड के प्रोजेक्ट प्रभारी सत्यनारायण ठाकुर का कहना है कि यह चित्तौड़ कॉम्पलेक्स का तीसरा फ्लोर निजी लीज पर है, जिस पर गौरीश्री होटल संचालित है। रेनोवेशन के लिए कुछ पुराने स्ट्रक्चर को तोड़ना जरूरी है, जिसको लेकर उन्हें आपत्ति है। वहीं, चित्तौड़ कॉम्पलेक्स व्यावसायी एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ शर्मा का कहना है कि पुरानी बिल्डिंग में तोड़फोड़ से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। किसी का प्लास्टर झड़ रहा है तो किसी के यहां सीलिंग आने लगी है। इस कारण काम रुकवाया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.