नहीं रहे KGF फेम कृष्णा जी राव:70 साल की उम्र में हुआ निधन, बेंगलुरु के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

Updated on 08-12-2022 08:01 PM

KGF फेम कृष्णा जी राव का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृष्णा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें इलाज के लिए बेंगलुरु के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। वहां पर वो ICU में एडमिट थे। उन्होंने कल उसी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। हालांकि अब तक ये नहीं पता चल पाया है कि वो किस बीमारी से गुजर रहे थे।

KGF में अंधे बूढ़े व्यक्ति के रोल में नजर आए थे कृष्णा

कृष्णा के यूं चले जाने से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। वहीं कृष्णा के फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कृष्णा जी राव साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार थे। वो यश स्टारर और प्रशांत नील द्वारा निर्देशित KGF के अलावा कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने यश की फिल्म में अंधे बूढ़े व्यक्ति का रोल निभाया था, जिसकी वजह से रॉकी के अंदर की इंसानियत जागी थी।

KGF के बाद 30 फिल्में हुई थीं ऑफर

कृष्णा जी राव ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें असली पहचान KGF से मिली। फिल्म में कृष्णा के काम को काफी सरहाया गया था। KGF में काम करने के बाद उन्हें बैक टू बैक 30 फिल्मों में काम मिला था। वहीं कृष्णा, कुमार के डायरेक्शन में बनी कॉमेडी फिल्म नैनो नारायणपुर में अहम रोल में नजर आए थे, जो कि तेलुगू में बन रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.