कांग्रेस ने दिया विभाजन का दंश और सालों तक अटकाई नागरिकता : डॉ. केसवानी

Updated on 13-09-2022 11:48 PM
- राष्ट्रवाद से ओतप्रोत है सिंधी समाज, भाजपा ही लौटा सकती है खोई विरासत : डॉ. केसवानी

- अपने स्वार्थ सिद्ध करने सिंधी समाज को मोहरा बना रहे कुछ लोग

भोपाल। कांग्रेस ने सिंधी समाज की पूरी संस्कृति ही खत्म कर दी। सिंधियों की विरासत सिंधु घाटी सभ्यता कांग्रेस के कारण सिंधी समाज से दूर हुई। जो सिंधी समाज सदैव संपन्न रहा उसे इसी कांग्रेस के कारण दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ा। आज जब राष्ट्रवादी विचारधारा से ओतप्रोत सिंधी समाज अपनी मेहनत और ईमानदारी के दम पर अपने आप को साबित कर फिर से खड़ा हो गय है तो कांग्रेस को सिंधी समाज की याद आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कांग्रेस पर सिंधी संस्कृति को खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सिंधी समाज को विभाजन का दंश दिया है। कांग्रेस के कारण ही सिंधियों को अपनी पूरी संपत्ति और घर बार छोड़कर भटकना पड़ा। इसके विपरीत भाजपा की राष्ट्रवादी सरकार ने हमेशा ही सिंधी समाज को देश के साथ जोड़कर उनके विकास और उत्थान में हर संभव सहायता दी है। डॉ. केसवानी ने इस दौरान आरोप लगाया कि कुछ स्वार्थी लोग अपनी स्वार्थसिद्धि के लिए पूरे समाज को मोहरा बनाकर कुटिल चालें चल रहे हैं।

पड़ोस देशों के अल्पसंख्यक भी बन सकते हैं भारत के नागरिक :  
डॉ. केसवानी ने कहा कि आज पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदू सिंधी समुदाय और सिखों पर बड़े पैमाने पर अत्याचार हो रहा है। ऐसे में देश के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएए कानून के जरिए उन्हें जीने का अधिकार दिया है। सीएए कानून के जरिए भारत के तीन मुस्लिम पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए गैर मुस्लिम प्रवासी जिनमें हिंदू, ईसाई, सिख, जैन, बौद्ध और पारसी शामिल हैं। उन्हें सीधे भारत की नागरिकता देने के नियम को आसान बनाया गया है। जबकि कांग्रेस विभाजन के बाद इन लोगों को भूल ही गई थी। डॉ‍. केसवानी ने कहा कि समाज के द्वारा हमें हमेशा पता लगता रहता है कि पड़ोसी मुल्कों में अल्पसंख्यकों से कैसा व्यवहारा किया जाता है?

पट्टों की समस्या सुलझाई, दी गई भारत की नागरिकता :
डॉ. केसवानी ने मप्र का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार अपने शासन में सिंधी समाज के लोगों को पट्टे तक नहीं दिलवा सकी। इसरानी मार्केट के पट्टे हो या भारत की नागरिकता। कांग्रेस एक भी वचन काे पूरा नहीं कर सकी। जिसके कारण सिंधियों को सालों तक भटकना पड़ा। केंद्र की मोदी और मप्र की शिवराज सरकार ने तेजी से काम करते हुए लोगों की पट्टे की समस्याएं सुलझाईं और नागरिकता देने का काम किया। पाकिस्तान से आए अल्पसंख्यकों को गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे हैं। ये सभी बातें साबित करती हैं कि भाजपा हमेशा सिंधी समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चली रही है।

अवसरवादी लोग भटका रहे हैं समाज को :
डा. केसवानी ने कहा कि सिंधी समाज सदैव राष्ट्रवाद के साथ जुड़ा रहा है। कुछ लोग अपने निजी फायदे के लिए उन्हें वामपंथ से जोड़ रहे हैं, ये सर्वदा अनुचित है। कुछ अवसरवादी लोग अपने निजी फायदे के लिए कुटिल चालें चल रहे हैं। डॉ. केसवानी ने कहा कि पिछली बार भी सरकार बनाने से पहले सीएम कमलनाथ ने सिंधी समाज के साथ कई वादे किए थे। उनमें से कितने वादे पूरे हुए समाज को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी है सिंधी समाज को उनकी खोई हुई विरासत वापिस लौटा सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.