खुशियों का आशियाना मिलने पर केशव की बदली जिंदगी

Updated on 10-10-2025 12:21 PM

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना से दूरस्थ क्षेत्रों तक देश भर में बदलाव की एक बयार है। आर्थिक दृष्टि से कमजोर तथा जरूरतमंदों के लिए पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। इस योजना से जरूरतमंदों को हौसला और मदद मिल रही है। खुशियों का आशियाना मिलने पर जनसामान्य की जिंदगी बदल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में दूरदराज तक यह योजना सफलता की नई इबारत लिख रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जोरातराई के  केशव साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया आवास बनने से उनकी चिंता दूर हो गई है। नये आवास में 2 कमरा, हाल, रसोईघर है। उन्होंने बताया कि वे पहले कच्चे आवास में रहते थे। छप्पर का घर होने के कारण बरसात के दिनों में बहुत दिक्कत होती थी और दीवारों पर सीलन होती थी। उन्होंने बताया कि परिवार के आय का साधन बहुत सीमित है और 1.5 एकड़ कृषि भूमि है। रोजी-मजदूरी करते हुए वह अपना जीवन यापन कर रहे हंै।

 केशव साहू ने बताया कि दूसरों के पक्के आवास को देखकर मन में हमेशा ख्याल आता था कि अपना भी एक पक्का मकान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब अपना पक्का आवास बन जाने से सुकून से यहां रह रहे है। अब पक्का आवास बन जाने से बरसात के दिनों में दिक्कत नहीं होती है और घर में स्वच्छता है। अब छप्पर के मरम्मत की कोई चिंता नहीं है।  केशव साहू ने बताया कि उनके घर में जल जीवन मिशन के तहत नल का कनेक्शन लगा है तथा स्वच्छ जल मिल रहा है। साथ ही खाद्यान्न सुरक्षा योजना के तहत प्रतिमाह 35 किलो चावल प्राप्त हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिलने पर धन्यवाद दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
 20 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव के अंतिम दिवस रविवार को धर्म, तप और भक्ति का…
 20 September 2026
रायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं और संभागों के कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर…
 20 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) का प्रभावी क्रियान्वयन…
 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
Advt.