सोशल मीडिया से बनाई दूरी सेंचुरियन में शतक के बाद बोले बेहतर प्रदर्शन ही आलोचकों काे जवाब

Updated on 28-12-2023 01:01 PM

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल ने 137 गेंदों में 101 रन की पारी खेली। राहुल का शतक ऐसे समय में आया, जब भारत के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, कैप्टन रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए।

राहुल ने शतकीय पारी के बाद स्टार स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में सोशल मीडिया पर किए जाने वाली आलोचनाओं पर कहा कि जो लोग पहले मेरी आलोचना कर रहे थे, अब मेरी तारीफ कर रहे हैं। आपका प्रदर्शन ही सही मायने में ओलोचकों के लिए जवाब है। मैं सोशल मीडिया से दूर रहने लगा, इससे आप जितना दूर रहेंगे आप खुश रहेंगे।

आलोचनाओं से हो गया था डिस्टर्ब
राहुल ने कहा, आप लोगों को बदल नहीं सकते। लोगों को कहने की आजादी है, लेकिन कुछ चीजें काफी दुख देने वाली होती है। अगर कोई कहता है कि सोशल मीडिया पर कि जाने वाली बातों से फर्क नहीं पड़ता है, वह झूठ बोलता है।

मैं अब पीछे देखता हूं कि तो लगता है कि इसे अलग नजरिए से भी देख सकता था। मैं उस समय मानसिक रूप से उस तरह की आलोचना सहने की स्थिति में नहीं था। मैं उस समय ये सोचता था कि मैं क्या कर रहा हूं, मैं क्यों इन चोटों से गुजर रहा हूं और कई लोग मेरी आलोचना क्यों कर हैं। अब मुझे लगता है कि यह सफर का हिस्सा था। आपको अच्छी ओर बुरी चीजें संतुलित तरीके से लेने की जरूरत है।

चोट की वजह से क्रिकेट से दूर रहने के दौरान अपने पर काम किया
राहुल ने कहा कि चोट की वजह से जब मैं क्रिकेट से दूर था, तब मैं अपने पर फोकस किया। जब आप इंटरनेशनल लेवल पर खेलते हैं, तब आपको एक व्यक्ति के रूप में भी चुनौती का सामना करना पड़ा है, क्योंकि आप उस समय एक पर्सनाल्टी के रूप में जाने जाते हैं। खेल से दूर रहने पर मैंने अपने व्यक्तिव के विकास पर काम किया, क्योंकि इस समय में इसमें मेरी मदद के लिए लोग मौजूद थे।

दूसरे-दिन इस पिच पर बैटिंग करना आसान
राहुल ने कहा, सेंचुरियन की पिच पर बल्लेबाजी करना कठिन था, लेकिन दूसरे और तीसरे दिन इस तरह की पिचों पर बैटिंग करना आसान होता है। दूसरे दिन जब मैंने 7-8 ओवर बल्लेबाजी कर लिया, तो मुझे महसूस हुआ कि बैटिंग करना अब आसान है।

वहीं राहुल ने सुनील गावस्कर के प्रति भी आभार जताया। गावस्कर ने कहा था कि राहुल की पारी भारत की 10 बेहतर पारियों में से एक है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.