केजरीवाल-भगवंत मान करेंगे एमपी के चुनावी शंखनाद का ऐलान

Updated on 04-03-2023 08:46 PM

इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा के चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के लिए आम आदमी पार्टी, एआईएमआईएम, और आजाद समाज पार्टी जैसे दल मुसीबतें बढ़ाएंगे। आम आदमी पार्टी 14 मार्च से मप्र के विधानसभा चुनाव का आगाज करने जा रही है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 14 जनवरी को भोपाल आएंगे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक ने बताया 14 मार्च को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भोपाल आ रहे हैं। मप्र में यह पहली चुनावी रैली होगी। और इसी रैली के साथ ही आम आदमी पार्टी मप्र में चुनाव का आगाज कर रही है। मप्र में भाजपा और कांग्रेस दोनों को बार-बार मौका दिया है। दोनों पार्टियों को पर्याप्त मौका मिलने के बाद इन दोनों पार्टियों ने मप्र की जनता को धोखा दिया है। मप्र की जनता इस बार बदलाव के लिए वोट करना चाहती है। एमपी की जनता ये समझ रही है कि दिल्ली और पंजाब की सरकार ने कितने अच्छे काम किए हैं। और उन्ही कामों को देखकर मप्र की जनता आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को एक मौका जरूर देगी।

सिंगरौली में मेयर बनाकर 'आप' ने चौंकाया

पिछले साल हुए नगरीय निकाय के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली में मेयर बनाकर शानदार एंट्री कर सबको चौंका दिया। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने 9352 वोटों से जीत दर्ज की थी। सिंगरौली में बीजेपी के चंद्रप्रताप विश्वकर्मा को 25233 और कांग्रेस अरविंद सिंह 25031 वोट मिले थे। बीजेपी और कांग्रेस में कांटे का मुकाबला रहा था। इस चुनाव में सिंगरौली में आप के 5 पार्षद भी जीते थे।

पूर्व मंत्री कर सकते हैं आप ज्वाइन

14 मार्च को भोपाल में होने वाली केजरीवाल और भगवंत मान की संयुक्त रैली के दौरान होने वाली जनसभा में बीजेपी और कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो बुन्देलखंड क्षेत्र के एक पूर्व मंत्री आप ज्वाइन कर सकते हैं। कांग्रेस और बीजेपी की सरकारों में ये मंत्री भी रह चुके हैं। इनके अलावा बीजेपी के भी एक विधायक आप के संपर्क में हैं। बीजेपी के पूर्व मंत्री के बेटे भी आम आदमी पार्टी से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।

जनसभा की जगह तय नहीं

आम आदमी पार्टी 14 मार्च को भोपाल में अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की रैली होगी। आम आदमी पार्टी ने जनसभा के लिए जम्हूरी मैदान, भेल दशहरा मैदान और छोला दशहरा मैदान में से किसी एक जगह की परमिशन मांगी है। हालांकि अब तक प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को लेकर ग्राउंड की परमिशन नहीं मिली है। संभवत: आप की रैली भेल दशहरा मैदान पर हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.