गुणवत्ता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए समय-सीमा में पूर्ण की जाए निर्माणाधीन परियोजनायें : मंत्री श्री सिंह

Updated on 15-02-2024 12:16 PM

गुणवत्ता, सुरक्षा और समयबद्धता प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है, इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माणाधीन परियोजनाओं को पारदर्शिता, गुणवत्ता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए समय सीमा में कार्य पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। मंत्री श्री सिंह ने लोक निर्माण विभाग की वृहद परियोजना की समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों से संबंधित विभिन्न इकाई समन्वय बनाकर कार्य करें।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि लोकनिर्माण के कार्यों से लोककल्याण हो हम इस विज़न के साथ कार्य करें। निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जाये। परियोजनाओं में देरी के कारणों का पता लगाएं और तत्काल समस्या का निराकरण कर परियोजनाओं को पूर्ण कराएं। गुणवत्ता एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिये नियमित रूप से इंपैक्ट वैल्यू टेस्ट, क्यूब टेस्ट, सिल्ट कंटेंट टेस्ट, रोड रिलेटेड टेस्ट, कंक्रीट कंप्रेसिव स्ट्रैंथ टेस्ट, स्लंप टेस्ट कराए जाएं। उन्होंने कहा कि विभाग अंतर्गत निर्माण कार्यों की विभिन्न यूनिट्स समन्वय बनाकर कार्य करें।

मंत्री श्री सिंह ने लोकनिर्माण विभाग अन्तर्गत भवन, सेतु, एमपीआरडीसी एवं एनएचएआई के द्वारा कराये जा रहे 100 करोड़ से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्दश दिये। उन्होंने सड़क निर्माण अन्तर्गत उज्जैन रिंग रोड, कोलार 6 लेन रोड, पद्मी रामनगर घुगनी सलवाद मार्ग की वर्तमान भौतिक प्रगति की समीक्षा कर कोलार 6 लेन में हो रही देरी के संबंध में जानकारी प्राप्त कर कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। मंत्री श्री सिंह ने सेतु निर्माण अन्तर्गत भोपाल मैदा मिल रोड फ्लाई ओवर, इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण, भवन निर्माण अंतर्गत बुधनी मेडिकल कॉलेज, मंदसौर मेडिकल कॉलेज निर्माण, एनएचएआई अंतर्गत जबलपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर एवं जबलपुर रिंग रोड के वर्तमान भौतिक प्रगति की समीक्षा कर समस्त कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये।

इस दौरान प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा, सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री अविनाश लवानिया और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.