पैसा तैयार रखें, अगले हफ्ते स्विगी समेत 5 आईपीओ देंगे दस्तक, एक की होगी लिस्टिंग

Updated on 03-11-2024 01:11 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में अगले हफ्ते स्विगी समेत कुछ बड़ी कंपनियों के आईपीओ दस्तक दे रहे हैं। अगर आप आईपीओ के जरिए शेयर मार्केट में निवेश करना पसंद करते हैं तो अगला हफ्ता आपके लिए खास होने जा रहा है। अगले हफ्ते 5 कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इनमें 4 आईपीओ मेन बोर्ड से हैं। वहीं एक आईपीओ एसएमई सेगमेंट से हैं। इनके अलावा अगले हफ्ते एक आईपीओ की लिस्टिंग भी होगी।

मेन बोर्ड में खुलने वाले आईपीओ में स्विगी के अलावा ACME सोलर होल्डिंग्स, सैगिलिटी इंडिया और निवा बूपा हेल्थकेयर के इश्यू शामिल हैं। वहीं एसएमई सेगमेंट में नीलम लिनेन का आईपीओ शेयर मार्केट में दस्तक देगा। इस बीच, एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के आईपीओ की शेयर मार्केट में लिस्टिंग होगी।

1. Sagility India Limited


यह कंपनी हेल्थकेयर से संबंधित सेवाएं मुहैया कराती है। मेन बोर्ड के इस आईपीओ का इश्यू साइज 2106.60 करोड़ रुपये है। कंपनी के सारे शेयर ओएफएस (ऑफर फॉर सेल) के तहत जारी होंगे। कंपनी ओएफएस के तहत 70.22 करोड़ शेयर जारी करेगी।

सैजिलिटी इंडिया के इस आईपीओ में 5 नवंबर से 7 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। अलॉटमेंट 8 नवंबर को होगा। इसकी लिस्टिंग 12 नवंबर को होगी। एक शेयर का प्राइस बैंड 28 से 30 रुपये के बीच है। एक लॉट में 500 शेयर हैं जिसके लिए 25 हजार रुपये निवेश करने होंगे। एक रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट खरीद सकेगा।

2. Swiggy Limited


इस आईपीओ इश्यू साइज 11327.43 करोड़ रुपये है। यह भी मेन बोर्ड का आईपीओ है। कंपनी 4499 करोड़ रुपये के 11.54 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं ओएफएस (ऑफर फॉर सेल) के तहत 6828.43 करोड़ रुपये के 17.51 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे।

स्विगी के आईपीओ में 6 नवंबर से 8 नवंबर तक निवेश कर सकेंगे। 11 नवंबर को अलॉटमेंट होगा। इसकी लिस्टिंग 13 नवंबर को होने की उम्मीद है। इसका प्राइस बैंड 371 से 390 रुपये के बीच है। एक लॉट में 38 शेयर हैं। इसके लिए 14820 रुपये निवेश करने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट खरीद सकेगा।

3. ACME Solar Holdings Limited


मेन बोर्ड के इस आईपीओ का इश्यू साइज 2900 करोड़ रुपये है। इस आईपीओ में कंपनी 2395 करोड़ रुपये के 8.29 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं 505 करोड़ रुपये के 1.75 शेयर ओएफएस के तहत जारी किए जाएंगे।

यह आईपीओ निवेश के लिए 6 तारीख को खुलेगा। निवेशक 8 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। अलॉटमेंट 11 नवंबर को होगा। लिस्टिंग 13 नवंबर को होगी। इस प्राइस बैंड प्रति शेयर 275 रुपये से 289 रुपये के बीच है। एक लॉट में 51 शेयर हैं। इसके लिए 14739 रुपये निवेश करने होंगे।

4. Niva Bupa Health Insurance


निवा बूपा हेल्थकेयर के आईपीओ का इश्यू साइज 2200 करोड़ रुपये है। कंपनी 800 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं आएफएस के तहत 1400 करोड़ रुपये के शेयर जारी किए जाएंगे।

इस आईपीओ के लिए 7 नवंबर से बोली लगा सकेंगे। आखिरी तारीख 11 नवंबर है। अलॉटमेंट 12 नवंबर को होगा। लिस्टिंग 14 नवंबर को हो सकती है। कंपनी ने अभी इसके प्राइस बैंड की घोषणा नहीं की है।

5. Neelam Linens and Garments


यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। इसका इश्यू साइज 13 करोड़ रुपये है। कंपनी सारे फ्रेश शेयर जारी करेगी। इस आईपीओ में निवेश के लिए 8 से 12 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। अलॉटमेंट 13 और लिस्टिंग 18 नवंबर को होगी।

इसका प्राइस बैंड 20 से 24 रुपये के बीच है। एक लॉट में 6 हजार शेयर हैं। इसके लिए 1.44 लाख रुपये निवेश करने होंगे। एक रिटेल निवेशक को एक लॉट ही बुक कराने की अनुमति होगी।

इस आईपीओ की होगी लिस्टिंग


अगले हफ्ते Afcons Infrastructure के आईपीओ की लिस्टिंग होगी। इसकी लिस्टिंग सोमवार यानी 4 नवंबर को होगी। इस आईपीओ को करीब 2 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। ग्रे मार्केट में इसका भाव 475 रुपये पर है यानी इसके 2.59 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.