परियोजनाओं का नियोजन करते समय वर्तमान के साथ ही भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखें

Updated on 25-05-2023 06:16 PM

भारत सरकार के आर्थिक कार्य विभाग द्वारा नगरीय विकास एवं आवास विभाग, मध्यप्रदेश के सहयोग से इंफ्रास्ट्रक्चर आउटरीच विषय पर कार्यशाला की श्रृंखला में चौथी दो दिवसीय कार्यशाला भोपाल में की जा रही है। कार्यशाला में अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अजीत केसरी ने कहा कि परियोजनाओं का नियोजन करते समय वर्तमान के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परियोजना अपने आप में वित्तीय रूप से सक्षम हो, जिससे संचालन और संधारण के व्यय की व्यवस्था हो सके।

प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री नीरज मण्डलोई ने कहा कि बढ़ते शहरीकरण की चुनौती को संभावनाओं के रूप में देखना होगा। उन्होंने कहा कि नगरों को ग्रोथ इंजन की तरह देखा जा रहा है। शहरीकरण के साथ बड़े स्तर पर अधो-संरचना विकास के लिए वित्तीय संसाधनों की जरूरत होगी। अधोसंरचना को व्यापक एवं व्यवहारिक तौर पर निरंतर उपयोगी रखने के लिए फाइनेंशियल लिवरेजिंग सफलता की कुंजी है। परियोजनाओं को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड के साथ-साथ वित्तीय तौर पर सक्षम बनाने में प्रचलित भूमि प्रबंधन के प्लानिंग टूल्स का उपयोग समय की आवश्यकता है। श्री मंडलोई ने दूसरे राज्यों से आए हुए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव और विचार मध्यप्रदेश के लिए उपयोगी रहेंगे।

भारत सरकार के आर्थिक कार्य विभाग के संयुक्त सचिव श्री सोलोमन आरोक्याराज ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र के प्रथम चरण में सपोर्ट टू सोशल अर्बन एंड पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर विषय पर पैनल डिस्कशन हुआ। इसका समन्वय अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्रीमती रुचिका चौहान ने किया। श्रीमती चौहान ने विस्तृत प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभाग की उपलब्धियों को साझा किया। श्रीमती चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के नगरों में स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत प्रधानमंत्री आवास योजना, अर्बन ट्रांसपोर्ट और स्वच्छ भारत मिशन के क्षेत्र में अग्रणी कार्य किए जा रहे है। श्रीमती चौहान ने प्रतिभागियों को इंदौर में चल रहे गोवर्धन प्रोजेक्ट की विशेषताओं के साथ प्रदेश में पीपीपी मोड में किए जा रहे नवाचारों से भी अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय इस कार्यशाला में राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, दिल्ली, दादर और नागर हवेली, दमन और दीव के प्रतिनिधि सहभागिता कर रहे है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.