आज इन तीन शेयरों पर रखें नजर, Cochin Shipyard के साथ और कौन-कौन हैं इस लिस्ट में

Updated on 12-06-2023 08:03 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजारों में हफ्ते की शुरुआत अच्छी रही। बेंचमार्क इंडेक्सेज में मामूली तेजी दिख रही है। सुबह 9.35 बजे एसएंडबी बीएसई सेंसेक्स (S&P BSE Sensex) 58 अंक यानी 0.09 फीसदी तेजी के साथ 62,683.87 अंक पर पहुंच गया। एनएसई का निफ्टी 14 अंक यानी 0.08 परसेंट की तेजी के साथ 18,577.70 अंक पर है। सेंसेक्स के शेयरो में सबसे ज्यादा तेजी इन्फोसिस (Infosys) के शेयरों में दिख रही है। देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी के शेयरों में एक फीसदी तक तेजी आई है। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और एचसीएल टेक (HCL Tech) में सबसे ज्यादा तेजी रही है। दूसरी ओर इंजीनियरिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी एलएंडटी (L&T) के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही है। 12 जून, 2023 को इन ट्रेंडिंग शेयरों पर करीबी नजर रखें:


जूपिटर वैगन्स

जूपिटर वैगन्स (Jupiter Wagons) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में दो फीसदी तेजी देखने को मिली है। एनसीएलटी ने स्टोन इंडिया में मैज्योरिटी स्टेक खरीदने के लिए जूपिटर वैगन्स के रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दे दी है। जूपिटर वैगन्स कोलकाता की कंपनी है जो रेलवे कोच बनाती है। सुबह 9.17 बजे कंपनी का स्टॉक 1.61 परसेंट की तेजी के साथ 135.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। यह स्टॉक अपने 52 हफ्ते के हाई 139.55 रुपये से थोड़ा ही कम रह गया है। एनसीएलटी के कोलकाता बेंच ने स्टोन इंडिया में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने के जूपिटर वैगन्स के रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूर कर दिया है। आठ जून को आईबीसी के तहत इसे मंजूरी दी थी। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी।


कोचीन शिपयार्ड

कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) के शेयरों में शुरुआती कारोबार में छह फीसदी तेजी आई। कंपनी को डिफेंस मिनिस्ट्री ने एक प्रोजेक्ट दिया है। भारतीय नौसेना ने अपने एक पोत को अपग्रेड करने के लिए कोचीन शिपयार्ड को एल1 बिडर करार दिया है। इसके लिए आने वाले दिनों में फाइनल डील होगी। इस प्रोजेक्ट की कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू 300 करोड़ रुपये रह सकती है और इसके पूरा होने में 24 महीने का समय लग सकता है।


जोंटुआ ओवरसीज

जोंटुआ ओवरसीज (Jontua Overseas) का शेयर आज सुबह-सुबह 10 फीसदी उछल गया। कंपनी (Jonjua Air Private) ने बताया कि उसने नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटेर परमिट के लिए मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन के पास आवेदन किया है। यह कंपनी उड़ान 5.1 के लिए रजिस्टर्ज है और बिड के लिए क्वालिफाइड है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.