आज अडानी टोटल गैस समेत इन तीन शेयरों पर रखें नजर, हो सकते हैं मालामाल

Updated on 24-05-2023 07:20 PM
नई दिल्ली: दुनियाभर के बाजारों में गिरावट के बावजूद भारतीय शेयर मार्केट में बुधवार को तेजी दिख रही है। पावर, यूटिलिटीज और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर्स में तेजी से घरेलू शेयर बाजार को बूस्ट मिला है। एफएमसीजी (FMCG) और कैपिटल गुड्स सेक्टर्स में भी अच्छी तेजी दिख रही है। केवल बीएसई मेटल्स और बीएसई कमोडिटीज सेक्टर्स में गिरावट दिख रही है। सुबह 11:30 बजे बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 0.26% की बढ़त के साथ 62,142 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 50 इंडेक्स भी 0.20% की बढ़त के साथ 18,384 अंक पर ट्रेड कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries), पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही जबकि इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में गिरावट रही। आज इन ट्रेंडिंग शेयरों पर नजर रखें...

दीप इंडस्ट्रीज लिमिटेड

दीप इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Deep Industries Ltd) के शेयरों में आज जबरदस्त बाइंग इंटरेस्ट दिख रहा है। इससे कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक तेजी आई है। इससे बीएसई स्मॉलकैप पैक में उछाल आई है। कंपनी के मुताबिक उसका बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स 31 मार्च, 2023 को खत्म हुए फाइनेंशियल ईयर के लिए फाइनल डिविडेंड पर विचार करेगा।


बजाज होल्डिंग्स एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड


बजाज होल्डिंग्स एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड (Bajaj Holdings & Investment Ltd) के शेयर हाई ट्रेडेड वॉल्यूम के कारण चार फीसदी से अधिक तेजी आई है। यह बीएसई मिडकैप पर सबसे ज्यादा तेजी वाला शेयर है। इस शेयर में पिछले पांच सत्रों में करीब छह फीसदी की तेजी आई है।

अडानी टोटल गैस


अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) में तेजी के कारण बीएसई लार्जकैप (BSE Largecap) में तेजी रही। अडानी ग्रुप के इस शेयर ने सुबह के सत्र में पांच फीसदी का अपर सर्किट छू लिया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिंडनबर्ग रिसर्च मामले में गठित कमेटी से राहत मिलने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में काफी तेजी दिख रही है। पिछले पांच दिनों में अडानी टोटल गैस का शेयर 18 फीसदी चढ़ चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.