आज Tata Steel और Uno Minda पर रखें नजर, हफ्ते के पहले दिन भर सकती है झोली

Updated on 17-03-2025 03:15 PM
नई दिल्ली: शुक्रवार को होली के कारण भारतीय बाजार बंद रहे। इससे निवेशकों को सोमवार को कारोबार शुरू होने से पहले एक लंबा वीकेंड मिल गया। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक शुरुआती लाभ को गंवाकर गिरावट के साथ बंद हुए। शुरुआती लाभ अमेरिका और स्थानीय मुद्रास्फीति के आंकड़ों में नरमी से आए थे। लेकिन व्यापार युद्ध की चिंताओं के बढ़ने से बाजार नीचे आ गए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोप और कनाडा पर और अधिक टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज और HDFC बैंक ने भी बेंचमार्क को नीचे खींचा। बीएसई सेंसेक्स 200.85 अंक गिरकर 73,828.91 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 73.30 अंक नीचे 22,397.20 पर आ गया।
जानकारों का कहना है कि इस हफ्ते अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दर पर निर्णय, वैश्विक रुझान, शुल्क से संबंधित घटनाक्रम और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की गतिविधियां घरेलू शेयर बाजार की दिशा तय करेंगी। वृहद आर्थिक आंकड़ों की घोषणा के बीच फरवरी के लिए थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े सोमवार को आएंगे। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि वैश्विक व्यापार को लेकर लगातार अनिश्चितताएं और अमेरिका में मंदी की आशंका स्थानीय बाजार की रफ्तार को प्रभावित कर रही है। यह रुख जारी रहेगा।

इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को MRPL, ITI लिमिटेड, गॉडफ्रे फिलिप्स, UNO मिंडा, डेटा पैटर्न्स (इंडिया), WABCO इंडिया और एल्गी इक्विपमेंट्स के शेयरों में तेजी रह सकती है। दूसरी ओर KEC इंटरनेशनल, पॉलिसी बाजार, भारत फोर्ज, जी एंटरटेनमेंट, TBO टेक, रेडिंगटन और सोना BLW प्रेसिजन फोर्जिंग के शेयरों में बिकवाली का दबाव रह सकता है। टाटा स्टील ने वीकली टाइमफ्रेम पर फॉलिंग ट्रेंडलाइन को तोड़ा है। इसी तरह Uno Minda ने भी डेली टाइम फ्रेम में कप एंड हैंडल पैटर्न को तोड़ा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.