नई दिल्ली: शेयर मार्केट में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स 313.90 अंक की गिरावट के साथ 71,186.86 अंक पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 109.70 अंक की गिरावट के साथ 21,462.25 अंक पर बंद हुआ। तीन दिन की गिरावट से निवेशकों को 13.2 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी। शुक्रवार को इंडसइंड बैंक, पूनावाला फिनकॉर्प और Shalby के शेयरों में तेजी आ सकती है। इंडसइंड बैंक का चालू वित्त वर्ष की तीसरी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही का नेट प्रॉफिट 17% बढ़कर 2,301 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एनबीएफसी कंपनी पूनावाला फिनकॉर्प का दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 76.3 परसेंट की तेजी के साथ 265.1 करोड़ रुपये रहा। मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल Shalby ने गुरुग्राम के Sanar International Hospitals, Gurugram में 87.26 हिस्सेदारी 102 करोड़ रुपये में खरीद ली है।
मूमेंटम इंडिकेटर MACD के मुताबिक शुक्रवार को एलआईसी, परसिसटेंट सिस्टम्स, मिंडा कॉरपोरेशन, जीआर इन्फ्राप्रोजेक्ट्स, एस्टर डीएम हेल्थकेयर और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के शेयरों में तेजी आ सकती है। दूसरी ओर रेनबो चिल्ड्रंस मेडिकेयर, फीनिक्स मिल्स, सन फार्मा, एचडीएफसी एएमसी, सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया और त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट की आशंका है।
शेयर मार्केट का हाल
स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 314 अंक लुढ़क गया। एचडीएफसी बैंक में लगातार बिकवाली और टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली तथा बिजली कंपनियों के शेयरों में बिक्री से बाजार नीचे आया। बीएसई सेंसेक्स 313.90 अंक की गिरावट के साथ 71,186.86 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 109.70 अंक की गिरावट के साथ 21,462.25 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, टाइटन, इंडसइंड बैंक, नेस्ले और मारुति प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और लार्सन एंड टुब्रो में लाभ से गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।