खाद वितरण पर कड़ी निगरानी रखें – कलेक्टर

Updated on 22-11-2022 04:34 PM

कलेक्टर ने खाद वितरण तथा उपार्जन तैयारियों की समीक्षा की

रीवा
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में कलेक्टर मनोज पुष्प ने खाद-बीज के वितरण एवं समर्थन मूल्य में धान उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। जिले को मांग के अनुसार लगातार रैक प्राप्त हो रही हैं। खाद के वितरण की कड़ी निगरानी रखें। किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करें। उपायुक्त सहकारिता सभी सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद भण्डारित कराएं। जिले में लगभग 50 प्रतिशत बोनी का कार्य पूरा हो गया है। डबल लॉक तथा निजी विक्रेताओं द्वारा खाद वितरण की भी रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करें। सभी समितियों में उपलब्ध खाद की मात्रा का प्रतिदिन प्रकाशन कराएं। निर्धारित दर से अधिक राशि लेने वाले विक्रेताओं पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही करें। इस वर्ष अब तक 16 हजार 390 टन यूरिया तथा 19 हजार 300 टन डीएपी का वितरण किया जा चुका है। यह गत वर्ष की तुलना में अधिक है।

कलेक्टर ने धान उपार्जन की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने भण्डारित कराएं। धान की गुणवत्ता की जांच के लिए व्यक्ति तैनात करें। उपार्जन की अवधि में किसी भी स्थिति में अन्य जिलों और राज्यों से धान रीवा नहीं आ पाएगी। सभी मिलर्स और व्यापारी प्रतिदिन उनके गोदाम में भण्डारित तथा बाहर भेजी जा रही धान की जानकारी अनिवार्य रूप से दें। धान की जांच के लिए प्रमुख मार्गों में नाके बनाकर निगरानी दल तैनात कर दिए गए हैं। धान का अवैध व्यापार करने अथवा गलत तरीके से उपार्जन का प्रयास करने वालों को जेल भेजा जाएगा। उपार्जित धान के समय पर परिवहन तथा भण्डारण की समुचित व्यवस्था करें। बैठक में जिला प्रबंधक वेयरहाउस ने बताया कि जिले को तीन भागों में बांटकर परिवहनकर्ता नियुक्त कर दिए गए हैं। गेंहू के गोदाम खाली होने के कारण भण्डार के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध है। जिले में उपलब्ध धान की शत-प्रतिशत मिलिंग की जा चुकी है। इसका चावल गोदामों में जमा हो गया है।

बैठक में कलेक्टर ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए आवंटित खाद्यान्न के समय पर उठाव तथा वितरण के निर्देश दिए। बैठक में समितियों को उपार्जन के कमीशन के भुगतान, मध्यान्ह भोजन के लिए खाद्यान्न आवंटन, पीओएस मशीन से वितरण तथा एक वर्ष से खाद्यान्न का उठाव न करने वाले अपात्र हितग्राहियों की खाद्यान्न पर्ची निरस्त करने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, उपायुक्त सहकारिता अशोक शुक्ला, महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, उप संचालक कृषि यूपी बागरी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.