केदार जाधव ने ली राहत की सांस, मॉर्निंग वॉक के दौरान लापता हुए पिता मिले

Updated on 28-03-2023 08:33 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के क्रिकेटर केदार जाधव (Kedar Jadhav) के पिता सोमवार को लापता हो गए थे। अलंकार पुलिस स्टेशन में केदार जाधव की शिकायत के अनुसार उनके 75 वर्षीय पिता महादेव जाधव डिमेंशिया से पीड़ित हैं। अपने कोथरुड घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे और उन्हें आखिरी बार हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के गेट से बाहर निकलते देखा गया था। महादेव की तस्वीर वाली रिपोर्ट को पुणे के अन्य पुलिस थानों में उनकी तलाश के लिए प्रसारित किया गया था।

चंद घंटे में मिले पिता

लापता होने के कुछ घंटे के बाद ही केदार जाधव के पिता मिल गए। अधिकारी ने कहा कि महादेव जाधव मुंधवा इलाके में पाए गए। मुंधवा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अजीत लकड़े ने कहा, 'उनकी हालत ठीक है और उन्हें उनके परिवार से मिला दिया गया है।'इससे पहले भारतीय टीम से बाहर चल रहे केदार जाधव ने रिपोर्ट में लिखवाया था कि मेरे पिता ने सफेद शर्ट और ग्रे पैंट के साध काली चप्पल पहन रखी है। उनका रंग में गोरा है, चश्मा पहने हुए हैं और सर्जरी के कारण उसके गाल पर निशान है। उन्होंने अपने साथ कोई पैसा या मोबाइल नहीं रखा है। वह मराठी बोलते हैं लेकिन लगातार नहीं बोल पाते।'

टीम इंडिया से चल रहे बाहर

केदार जाधव अभी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। 2014 में डेब्यू करने वाले केदार ने 2020 में भारत के लिए आखिरी मुकाबला खेला था। इंटरनेशनल करियर में उन्होंने 73 वनडे और 9 टी20 मैच खेले। उनके नाम 1389 रन के साथ ही 27 विकेट हैं। केदार आईपीएल में भी किसी टीम का हिस्सा नहीं हैं। 2022 की नीलामी में वह अनसोल्ड रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.