दिल्ली शराब घोटाले में केसीआर की बेटी का नाम

Updated on 01-12-2022 05:07 PM

दिल्ली शराब घोटाले मामले में अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी और MLC के. कविता का नाम भी शामिल हो गया है। ED ने जांच को लेकर कुछ डॉक्यूमेंट्स बुधवार को कोर्ट में पेश किया। इसमें कविता का नाम भी है। उनपर AAP नेताओं को 100 करोड़ भुगतान कराने का आरोप है।

मामले में अपना नाम सामने आने के बाद कविता ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनावी राज्यों में PM मोदी से पहले ED पहुंच जाती है।

कविता ने AAP नेताओं को 100 करोड़ रुपए भुगतान कराए- ED
मामले में ED ने बुधवार को गुरुग्राम से कारोबारी अमित अरोड़ा को गिरफ्तार किया था। ED के मुताबिक अमित अरोड़ा ने अपने बयानों में TRS नेता के नाम का खुलासा किया है। एजेंसी ने दावा किया कि कविता साउथ ग्रुप की एक मुख्य लीडर थीं। उन्होंने अन्य कारोबारी के माध्यम से दिल्ली में AAP सरकार के नेताओं को 100 करोड़ रुपए का भुगतान किया। हालांकि इस मामले में तेलंगाना सरकार या TRS के किसी भी नेता के तरफ से इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

एजेंसी ने यह भी बताया कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के PA सहित कम से कम 36 आरोपियों ने कथित घोटाले में हजारों करोड़ रुपए के किकबैक के सबूत छिपाने के लिए 170 फोन नष्ट कर दिए।

मोदी सरकार ने 8 साल 9 राज्यों में सरकार गिराया- कविता
TRS नेता ने कहा कि मोदी सरकार 8 साल पहले आई थी और इन 8 सालों में 9 राज्यों में लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को गिरा दिया। तेलंगाना में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, क्योंकि यहां अगले साल चुनाव है। PM मोदी से पहले यहां ED आ चुकी है। उनका स्वागत है। हम उनके साथ सहयोग करेंगे। फिर भी भाजपा ओछी हरकत कर रही है।

ED ने 3 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की
पिछले सोमवार को इस मामले में ED ने 3 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें डिप्टी CM मनीष सिसोसिया का नाम नहीं था। ED ने कोर्ट को बताया कि हम अभी सिर्फ समीर महेंद्रू के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर रहे हैं, जल्द ही दूसरे आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.