काव्या मारन ने बदला टीम का नाम, अब सनराइजर्स लीड्स के नाम से जानी जाएगी फ्रेंचाइजी

Updated on 05-11-2025 01:43 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2024 की फाइनलिस्ट सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने अपनी टीम का नाम बदल दिया है। आपको लग रहा होगा कि उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद का नाम बदल दिया है। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। काव्या मारन ने अपनी द हंड्रेड की टीम का नाम बदला है। बता दें कि मारन ने द हंड्रेड में नॉर्दन सुपरचार्जर्स नाम की फ्रेंचाइजी खरीद रखी थी।

हालांकि, अब उन्होंने इसका नाम बदलकर सनराइजर्स लीड्स कर दिया है। बता दें कि यह फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में लीड्स को रिप्रेजेंट करती है। बता दें कि सन ग्रुप ने सनराइजर्स लीड्स को 1155 करोड़ रुपये में खरीदा था। बता दें कि द हंड्रेड में मैनचेस्टर ऑरिजनल्स और ओवल इन्विंसिबल का भी नाम बदला जाएगा। मैनचेस्टर ऑरिजनल्स का नाम बदलकर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स रखा जाएगा। वहीं ंओवल इन्विंसिबल का नाम बदलकर मुंबई इंडियंस लंदन रखा जाएगा।

SA20 में भी है काव्या मारन की टीम

सिर्फ आईपीएल या द हंड्रेड में ही नहीं बल्कि एसए20 में भी काव्या मारन की टीम है, जिसका नाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप है। भले ही 2016 के बाद से काव्या मारन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। लेकिन, एसए20 की उनकी फ्रेंचाइजी 2 बार खिताब जीत चुकी है। अब तक एसए20 के 3 सीजन हुए हैं, जिसमें से 2 बार सनराइजर्स ईस्टर्न केप चैंपियन रही है।

आईपीएल 2025 में प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी हैदराबाद

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं था। वे 14 में से 6 मुकाबले ही जीत पाए थे। इसके चलते उन्होंने 13 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर फिनिश किया था। हालांकि, आईपीएल 2024 में हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन किया था। एसआरएच फाइनल तक पहुंची थी, जहां उनको कोलकाता नाइटराइडर्स से हार का सामना करना पड़ा था। एसआरएच अपने एग्रेसिव क्रिकेट के लिए जानी जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.