कैट सी.जी. चैप्टर ने व्यापारियों का भारत ई-मार्ट पोर्टल में कराया पंजीयन

Updated on 25-11-2022 04:19 PM

रायपुर

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) सी.जी. चैप्टर द्वारा मिलेनियम प्लाजा के व्यापारियों का भारत ई-मार्ट पोर्टल में पंजीयन कराया गया। इस अवसर पर परमानन्द जैन, सुरिन्द्रर सिंह, जय नानवानी, अवनीत सिंह, विजय पटेल, दीपक विधानी एवं अन्य व्यापारीगण उपस्थित थे।

कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी एवं प्रदेश महामंत्री श्री सुरिन्द्रर सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ कम्प्यूटर एण्ड़ मिडिया डीलर एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री दीपक विधानी के नेतृत्व में कैट सी.जी. चैप्टर द्वारा मिलेनियम प्लाजा के व्यापारियों का भारत ई-मार्ट पोर्टल में पंजीयन कराया गया। जिसमें प्रथम रजिस्ट्रेशन जेमिनी कम्प्यूटर के श्री जुगल किशोर ने किया। साथ ही मिलेनियम प्लाजा के 7 अन्य व्यापारियों ने अपना भारत ई-मार्ट पोर्टल में पंजीयन कराया गया।

उन्होंने बताया कि ई- कामर्स पोर्टल पर कैट द्वारा 30 अक्टूबर 2020 को भारत ई -मार्ट पोर्टल श् शुरूआत की गई थी। जिसमे देश के सभी छोटे बड़े व्यापारी अपनी दुकान खोल सकते है। जो कि पूर्णत: नि:शुल्क है इसमे व्यापारियों को किसी भी प्रकार का कमीशन नहीं देना होगा।  भारत ई-मार्ट पोर्टल भारत के व्यापारियों का ,व्यापारियों के द्वारा तथा व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए, वाले मूल सिद्धांत पर आधारित है। भारत ई-मार्ट पोर्टल में निमार्ता से लेकर आखिरी उपभोक्ता तक की वर्तमान व्यवसाय पद्धति जो अभी आॅफलाइन में चल रही है, का उसी प्रकार से एलेक्ट्रॉनिकीकरण किया गया है। इससे जहाँ एक तरफ आॅनलाइन पर वर्तमान सप्लाई चेन को बल मिलेगा तो वही  दूसरी ओर देश भर के व्यापारियों की निजी दुकानों के व्यापार में बड़ी वृद्धि होगी। इस पोर्टल के जरिये अब भारत के व्यापारियों की दुकाने 24 घंटे खुली रहेंगी।

कैट देश के व्यापारियों का शीर्ष संगठन है जिसके साथ देश भर के 40 हजार से ज्यादा व्यापारिक संगठन जुड़े हुए हैं जिनके जरिये कैट देश के 8 करोड़ व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करता है। यह पूरे विश्व में सबसे बड़ी सप्लाई चेन है। कैट सी.जी. चैप्टर प्रदेश के सभी व्यापारियों से भारत ई-मार्ट पोर्टल में अपनी दुकान का पंजीयन करने की अपील करती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.