दिल्ली में पड़ रही कश्मीर जैसी ठंड! पारा माइनस में आया, जानें देशभर के मौसम का हाल

Updated on 16-01-2023 05:30 PM
Weather Update: राजधानी दिल्ली में सर्दी कंपकंपी ला रही है। कश्मीर की ठंड महसूस कर चुके लोग आज सुबह ऑफिस के लिए निकले तो बोल पड़े कि दिल्ली में तो घाटी जैसी सर्दी आ गई है। हाथों-पैरों में गलन महसूस हो रही है और सुबह सफदरजंग में तापमान 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आसमान साफ है और कोहरा नहीं है लेकिन शीत लहर अगले दो दिन और परेशान करने वाली है। उधर, दिल्ली का उजवा इलाका दो दिन से चर्चा में आ गया है। जी हां, यहां आज सुबह न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। प्राइवेट एजेंसी लाइव वेदर के संस्थापक नवदीप दहिया ने बताया है कि दिल्ली में 17-18 जनवरी को तापमान 1-2 डिग्री के बीच बना रह सकता है। कोल्ड वेव कल और तेज रहेगी। एक दिन पहले भी उजवा में तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस आ गया था। उजवा दिल्ली के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में है। (नीचे मैप देखिए) गुरुग्राम में भी तापमान 0.1 डिग्री पर आ गया। ऐसे हालात में बच्चों के स्कूल भी खुल गए हैं। आइए जानते हैं कि उत्तर भारत में मौसम का क्या अपडेट हैं और आगे क्या है भविष्यवाणी।

दिल्ली-एनसीआर में धूप लेकिन...

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज सुबह लोधी रोड पर 1.6 डिग्री, सफदरजंग में 1.4 डिग्री तापमान रहा है। IMD एक्सपर्ट राजेंद्र जेनामणि ने बताया है कि आसमान साफ रहने से दिल्ली-एनसीआर में कोहरा नहीं है। दिन में अच्छी धूप हो रही है। ऐसे में पहले की शीत लहर से मौजूदा हालात की तुलना नहीं की जा सकती है। केवल रात को और सुबह तड़के दिल्ली में कोल्ड वेव की स्थिति है।
उत्तर-पश्चिम भारत में राजस्थान का फतेहपुर सबसे ठंडा स्थान रहा है। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। पंजाब के फरीदकोट में तापमान -1 डिग्री सेल्सियस रहा है। पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी मध्य प्रदेश में रविवार से शीत लहर चल रही है और इसके चलते सर्दी बढ़ गई है।

School Closed: दिल्ली में खुले स्कूल पर UP-बिहार और राजस्थान में बढ़ीं छुट्टियां, अपने जिले का ताजा अपडेट देखिए
कहां बर्फ जमेगी
मौसम विभाग के अनुसार, 17-18 जनवरी को भारत के उत्तरी-पश्चिमी और मध्य इलाके में तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में शीत लहर चलती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, ‘हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में आज से अगले 72 घंटों के दौरान बर्फ जमने की आशंका है।’
बिहार और एमपी में खिली है धूप
बिहार की राजधानी पटना में धूप हो रही है, जिससे ठंड से आज थोड़ी राहत है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन कड़ाके की ठंड हो सकती है। न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी धूप खिली हुई है। हल्की ठंड महसूस हो रही है और तापमान 9 डिग्री के आसपास है। झारखंड में भी धूप हो रही है और दिन में थोड़ी राहत है।
राजस्थान में माइनस में पारा, जयपुर में धूप
राजस्थान में शीत लहर का प्रकोप जारी है। यहां फतेहपुर और चूरू सबसे ठंडे स्थान बने हुए हैं। रविवार को यहां तापमान -4.7 डिग्री और -2.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जयपुर में धूप खिली हुई है लेकिन ठंडक बरकरार है।

कश्मीर में बर्फबारी के आसार

कश्मीर में ज्यादातर जगहों पर रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट होने का अनुमान जताया है। 18 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क रहेगा और रात के तापमान में और भी कमी आएगी। पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर को 19 से 25 जनवरी तक प्रभावित कर सकता है जिससे 23-24 जनवरी के बीच बारिश या बर्फबारी की संभावना है। कश्मीर इस समय 'चिल्लई कलां' की चपेट में है जिसमें सबसे कठोर मौसम अवधि की आशंका होती है। इस दौरान बर्फबारी की संभावना होती है। चिल्लई कलां की शुरुआत 21 दिसंबर से हुई और यह 30 जनवरी को खत्म होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.