कपिल शर्मा की नई मूवी 'द क्रू'! करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू संग करेंगे रोमांस?

Updated on 13-04-2023 09:00 PM
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को खबर सामने आई कि कॉमेडियन से एक्टर बने Kapil Sharma को नई फिल्म मिल गई है, जिसे रिया कपूर और एकता कपूर मिलकर बना रही हैं। कपिल को इस मूवी में एक अहम रोल प्ले करने के लिए ऑफर किया गया है। हालांकि, टीम की तरफ से अभी तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। ये भी कहा जा रहा है कि वो जल्द ही अपने हिस्से की शूटिंग के लिए विदेश रवाना होंगे।

शुरू हो चुकी है फिल्म की शूटिंग

The Crew के लिए पिछले महीने कृति सेनन और करीना कपूर की शूटिंग शुरू हो गई थी। इस हफ्ते की शुरुआत में Tabu ने उन्हें ज्वॉइन किया। इसमें दिलजीत दोसांझ का भी अहम रोल है। इस अपकमिंग कॉमेडी मूवी को राजेश कृष्णनन डायरेक्ट कर रहे हैं।

एकता कपूर ने फिल्म को लेकर कही ये बात

प्रोड्यूसर एकता कपूर ने कहा कि 'द क्रू' लोगों को एंटरटेन करने के साथ-साथ मोटिवेट भी करेगी। उन्होंने बताया, 'मेरा मानना है कि सिनेमा का जादू हर मेंबर की एकजुट कोशिश में शामिल होता है।' उन्होंने बताया कि वो इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

'वीरे दी वेडिंग' के बाद रिया-एकता की दूसरी फिल्म

'द क्रू' साल 2018 की फीमेल बडी कॉमेडी 'वीरे दी वेडिंग' के बाद एकता और रिया के बीच दूसरा कोलैबोरेशन है। फिल्म की शूटिंग भारत के अलग-अलग हिस्सों में की जाएगी। ज्यादातर शूटिंग मुंबई में होगी।

कपिल ने दिया था हिंट

कपिल शर्मा पहले ही इस फिल्म को लेकर हिंट दे रहे थे। जब 'दृश्यम 2 की कास्ट 'द कपिल शर्मा शो' में आई थी, तब कपिल ने बार-बार जिक्र किया था कि वो तब्बू के साथ काम करना चाहते हैं और ये उनकी बचपन की ख्वाहिश है। उन्होंने इशारों-इशारों में इस बात को कई बार दोहराया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.