'2 पेग के बाद सांप बनते हुए देखे हैं मैंने', Kapil Sharma ने नेहा से नागिन डांस को लेकर पूछा मजेदार सवाल

Updated on 04-05-2023 08:00 PM
'द कपिल शर्मा शो' के अपकमिंग एपिसोड में नेहा शर्मा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी अपकमिंग फिल्‍म 'जोगीरा सारा रा रा' को प्रमोट करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनके साथ महाशय चक्रवर्ती और जरीना वाहब भी नजर आएंगी। मेकर्स ने शो के इस मजेदार एपिसोड का बड़ा ही दिलचस्‍प प्रोमो रिलीज किया है। इसमें कपिल अपने मजेदार अंदाज में जहां नेहा से नागिन डांस को लेकर सवाल कर रहे हैं, वहीं वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी से पूछते हैं कि क्‍या वह घर में 'गैंग्‍स ऑफ वासेपुर' की तरह लुंगी और बनियान में ज्‍यादा कंफर्टेबल महसूस करते हैं? इसके साथ की कीकू शारदा की एक्‍ट की भी झलक देखने को‍ मिली है, जिसे देखकर ही आपकी हंसी छूट जाएगी।

प्रोमो वीडियो में Kapil Sharma दर्शकों को बताते हैं, 'Neha Sharma एक बेहतरीन एक्‍टर तो हैं ही, वो एक जबरदस्‍त डांसर भी हैं। नेहा ने लंदन से हिप हॉप, सालसा, और जैज जैसे डांस फॉर्म की ट्रेनिंग ली है।' इसके बाद कपिल नेहा से पूछते हैं, 'नेहा आपने कभी अपने एकेडमी वालों को कहा नहीं कि आपने सारे फॉर्म्‍स सिखा दी, नागिन डांस तो सिखाओ।' कपिल इसके बाद कहते हैं, 'हमारे हिंदुस्‍तान में आप देखो तो सबसे ज्‍यादा नागिन डांस ही होते हैं। दो पेग के बाद सांप बनते हुए देखे है मैंने।' कपिल की यह बात सुनकर सब जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

नवाजुद्दीन बोले- लुंगी में प्रॉब्‍लम है, थोड़ी सी हवा चलती है और...

कमीडियन कपिल शर्मा इसके बाद Nawazuddin Siddiqui से उनके इंस्‍टाग्राम फोटोज को लेकर सवाल करते हैं। वह कहते हैं, 'हमने आपको गैंग्‍स ऑफ वासेपुर में लुंगी और बनियान में बहुत कंफर्टेबल देखा है। क्‍या आप सूट-बूट में ज्‍यादा आराम महसूस करते हैं घर पर?' इस पर नवाजुद्दीन कहते हैं, 'मैं घर पर ढीले-ढाले कपड़े पहनना ज्‍यादा पसंद करता हूं। पजामा सब।' इस पर कपिल कहते हैं कि आप लुंगी पहना कीजिए, क्‍योंकि इससे ढीला कुछ नहीं होता। तभी नवाज चुटकी लेते हुए कहते हैं, 'लुंगी का थोड़ा प्रॉब्‍लम है। थोड़ा हवा चल जाए तो फिर...'

कीकू शारदा बोले- पेट के चक्‍कर में पैंट पहनना भूल गया

इस प्रोमो वीडियो में Kiku Sharda के एक्‍ट की भी झलक दिखती है। वह हमेशा की तरह उनकी टांग खींच रहे हैं। कीकू स्‍टेज पर दोनों पैरों में अलग-अलग चप्‍पल पहनकर पहुंचे थे। सवाल पूछे जाने पर वह कहते हैं कि उन्‍हें पेट से नीचे कुछ दिखाई नहीं देता। इस दौरान कीकू अपनी बड़ी तोंद की ओर इशारा करते हैं। कीकू कहते हैं, 'एक बार तो गजब हो गया, जब वो अच्‍छे से जूते तो पहनकर निकल गए, लेकिन पेट के नीचे नहीं देख पाने के कारण पैंट पहनना ही भूल गए।'

12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'जोगीरा सारा रा रा'

कुशान नंदी के डायरेक्‍शन में बन रही फिल्‍म 'Jogira Sara Ra Ra' इसी महीने 12 मई को स‍िनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म की कहानी गालिब असद भोपाली ने लिखी है, जो इससे पहले नवाजुद्दीन की 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' की भी कहानी लिख चुके हैं। इस फिल्‍म में संजय मिश्रा भी प्रमुख भूम‍िका में हैं, जबकि 'ब‍िग बॉस' फेम निक्‍की तंबोली आइटम नंबर 'कॉकटेल' में थ‍िरकती हुई नजर आएंगी। हाल ही फिल्‍म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है, जिसे खूब पसंद किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.