15-20 करोड़ के बजट वाली कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल

Updated on 05-11-2022 06:01 PM
अभिनेता व निर्देशक ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) और सप्तमी गौड़ा (Sapthami Gowda) स्टारर 'कांतारा' (Kantara) ऐसी फिल्म साबित हुई है, जिसके लिए शायद किसी ने सोचा नहीं होगा कि ये फिल्म बड़ा धमाका करेगी, लेकिन सच है कि अगर फिल्म अच्छी है तो उसे सुपरहिट होने से कोई नहीं रोक सकता है। कन्नड़ फिल्म कांतारा को एक ओर जहां क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया तो दूसरी ओर फिल्म को दर्शकों ने प्यार दिया और बेहतरीन माउथ पब्लिसिटी के बाद फिल्म ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। करीब 15-20 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म कांतारा के कलेक्शन पर मेकर्स को भी यकीन नहीं हो रहा है।

हिंदी पट्टी में 50 करोड़ के पार हुई कांतारा
बता दें कि कांतारा एक कन्नड़ फिल्म है, जिसका हिंदी डब वर्जन 14 अक्टूबर को रिलीज हुआ था। फिल्म ने करीब 3 हफ्ते में सिर्फ हिंदी ऑडियंस से ही 50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 275 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वैसे तो कई फिल्मों ने वर्ल्डवाइड इससे अधिक कलेक्शन किया है, लेकिन जो बात कांतारा को अलग बनाती है, वो है इसका बजट। कांतारा का बजट करीब 15 से 20 करोड़ रुपये है।

क्या है कांतारा की कहानी
दक्षिण कन्नड़ के काल्पनिक गांव में स्थापित, 'कांतारा' एक विज़ुअल ट्रीट है, जो कंबाला और भूत कोला कला की पारंपरिक संस्कृति को जीवंत करती है। फ़िल्म की कहानी मानव और प्रकृति के संघर्ष पर आधारित है, जो कर्नाटक की तटीय संस्कृति और लोककथाओं में गहराई से निहित है। कंटारा की रिलीज पर बोलते हुए, निर्माता विजय किरागंदूर ने कहा, "कंटारा केजीएफ से एक अलग शैली में है।  हम चाहते थे कि दुनिया हमारी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान देखे जिस पर हमें गर्व है।  फिल्म पवित्र रीति-रिवाजों और परंपराओं, छिपे हुए खजाने और तटीय कर्नाटक के विशिष्ट बीहड़, आकर्षक परिदृश्य की पृष्ठभूमि के साथ पीढ़ीगत रहस्यों को दर्शाती है।'

क्यों खास है कांतारा
फिल्म के बारे में बात करने से पहले इसके नाम की बात करते हैं। 'कांतारा' के मूल में शब्द कांतार है, जिसका मतलब होता है घना, रहस्यमयी जंगल। कांतारा एक जंगर और उसके आस पास रहने वाले कुछ लोगों की कहानी है। फिल्म में एक देवता है, जिसका नाम पंजुरली है। जंगली सुअर के रूप वाले इस देवता की भी अपनी कहानी है, जो फिल्म में दिखाई है। फिल्म कांतारा की सबसे खास बात ये है कि इसे भूत कोला परंपरा से जोड़कर दिखाया गया है। जब भी कोई फिल्म किसी परंपरा से जुड़ जाती है तो अपने आप ही इसके देखने वाले दर्शकों के बीच उसको लेकर रुचि बढ़ जाती है। हालांकि ऐसा करना से विवाद के भी मौके बढ़ जाते हैं, लेकिन कांतारा के साथ ऐसा कुछ नहीं है। कांतारा में वो सब कुछ है, जो इसे एक परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर बनाती है। फिल्म आपको हंसाती भी है, रुलाती भी है और डराती भी है।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.