'कांतारा' स्टार किशोर कुमार ने KGF 2 को बताया बेसिर-पैर की फिल्म, कह गए चौंकाने वाली बातें

Updated on 08-01-2023 07:36 PM
सभी ने देखा कि एक्टर यश की फिल्म 'केजीएफ 1' और 'केजीएफ 2' ने रिलीज होने पर बॉक्स ऑफिस पर किस कदर तहलका मचाया था। दोनों ही फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म ने यश को सभी का 'रॉकी भाई' बना दिया था। 'केजीएफ 2' साल 2022 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई थी और इसने करीब 1200 करोड़ रुपये की कमाई की थी। शायद ही कोई होगा, जिसे यह फिल्म पसंद न आई हो या बुराई की हो। लेकिन अब 'कांतारा' स्टार किशोर कुमार जी ने KGF 2 पर बेबाक राय रखी है। पर इस चक्कर में उन्होंने 'केजीएफ 2' को 'बेसिर-पैर की फिल्म' और 'बददिमाग वाली कहानी' बता दिया।
Kantara में वन अधिकारी का रोल निभाकर चर्चा बटोरने वाले Kishore Kumar G अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही वह अपना ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के कारण चर्चा में आए थे। वह हमेशा ही अपने बयानों के कारण विवादों में आ जाते हैं। अब किशोर कुमार जी ने KGF 2 पर चौंकाने वाला बयान दे दिया है। यही नहीं, उन्होंने इस फिल्म की तुलना छोटे बजट की फिल्मों से भी कर डाली। लोग भी किशोर कुमार जी के बयान पर हैरान हो रहे हैं। मालूम हो कि 'केजीएफ 2' के साथ-साथ लोगों ने 'कांतारा' को भी काफी पसंद किया। ये दोनों ही फिल्में कन्नड़ भाषा की हैं और ब्लॉकबस्टर रहीं। पर किशोर कुमार जी ने 'केजीएफ 2' को नामसमझ फिल्म बताया है।

किशोर कुमार जी- केजीएफ 2 मेरे टाइम का सिनेमा नहीं

'इंडियाटुडे' से बातचीत में किशोर कुमार जी ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि यह गलत है या सही, लेकिन मैंने KGF 2 नहीं देखी है। यह मेरे टाइप का सिनेमा नहीं है। यह पर्सनल चॉइस है। मैं इस फिल्म (केजीएफ 2) को देखने के बजाय कोई ऐसी छोटे बजट की फिल्म देखना पसंद करूंगा, जो भले ही हिट न हुई हो, लेकिन सीरियस मुद्दे पर हो। ऐसी फिल्म जो कहानी को दर्शाती हो न कि बददिमागी कहानी हो।'

यश ने 'कांतारा' के बारे में कही थी यह बात

'केजीएफ' यानी कोलार गोल्ड फील्ड्स कर्नाटक के कोलार में स्थित सोने की खदानों पर आधारित है, जिसमें यश लीड रोल में थे। वहीं 'कांतारा' एक देवता के मिथक की कहानी थी, जिसकी यूनीक स्टोरीलाइन के कारण दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने डायरेक्ट किया था और एक्टिंग भी की थी। यश ने 'कांतारा' देखने के बाद फिल्म की तारीफ की थी। जब एक फैन ने गलती से 'कांतारा' को यश की फिल्म बता दिया था और करेक्ट करने लगा था तो यश ने उसे टोकते हुए कहा था कि 'कांतारा' मेरी नहीं है, लेकिन वह मेरी फिल्म है। इस जवाब ने सबका दिल जीत लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.