कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी ने मध्यप्रदेश में फिल्म शूटिंग के लिए दिखाई दिलचस्पी

Updated on 22-02-2023 05:53 PM

सिनेमा में योगदान के लिए मुम्बई में हुए सर्वोच्च सम्मानित दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2023 में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने सहभागिता की। उप संचालक (फिल्म) टूरिज्म बोर्ड श्री युवराज पडोले ने प्रसिद्ध अभिनेता श्री मनीष पॉल को फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में सहायक भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने फिल्म निर्माता-निर्देशक सहित अन्य हितधारकों को फिल्म सहित अन्य परियोजनाओं को मध्यप्रदेश में शूट करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होने फिल्म शूटिंग अनुमति, लोकेशन चयन से लेकर शूटिंग तक हर स्तर पर सहयोग प्रदान करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। 

समारोह के बाद उप संचालक श्री पडोले ने कन्नड स्टार एवं ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा के निर्माता-निर्देशक एवं अभिनेता श्री ऋषभ शेट्टी से मुलाकात की और मप्र में फिल्म शूटिंग के लिए आमंत्रित किया। श्री शेट्टी ने फिल्म शूटिंग के क्षेत्र में मप्र के द्वारा किये जा रहे अभिनव प्रयासों की सराहना कर खुशी जाहिर की और कांतारा-2 के बाद अगले प्रोजेक्ट के लिए मध्यप्रदेश में शूटिंग के लिए दिलचस्पी भी दिखाई। 

‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट’ है मध्यप्रदेश

उप संचालक श्री पडोले ने अवॉर्ड समारोह में फिल्म निर्माता, निर्देशकों सहित अन्य हितधारकों को मध्यप्रदेश आकर फिल्म परियोजनाओं को पूरा करने और मध्यप्रदेश में फिल्में बनाने का आग्रह किया। उन्होंने सभी को मध्यप्रदेश में न केवल शूटिंग बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य, खूबसूरत जंगलों इत्यादि का भ्रमण करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि म.प्र. न केवल भारत का ‘टाइगर एवं लेपर्ट स्टेट’ है, बल्कि अब देश का ‘चीता स्टेट’ भी है। 

मध्यप्रदेश फिल्म नीति की मुख्य बातें

  • लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल अनुमति प्रक्रिया के तहत 15 कार्य दिवस में फिल्म शूटिंग अनुमति। 

  • फिल्मांकन अनुमतियों के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस सुविधा। 

  • स्थानीय कलाकारों के लिए अतिरिक्त वित्तीय अनुदान के साथ पर्यटन विभाग के होटल और रिसॉर्ट में रहने वाले फिल्म क्रू को आकर्षक छूट।

  • फीचर फिल्म के साथ टीवी सीरियल/शो, वेब सीरीज/शो और डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग के लिए आकर्षक वित्तीय अनुदान/प्रोत्साहन।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.