कानपुर एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने में अभी दो माह का इंतजार, अधूरा काम शुरू होने की डेट जानिए

Updated on 09-12-2025 01:04 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से कानपुर को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे पर अब अधूरे काम को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड रूट पर फर्राटा भरने के लिए अभी कम से कम दो महीने का और इंतजार करना पड़ेगा। सरोजनीनगर में अधूरे पड़े फ्लाईओवर के निर्माण को पूरा करने की कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है। एनएचएआई यहां 18 दिसंबर से अधूरा काम करवाने जा रहा है। इसे 28 फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद लखनऊ से कानपुर आने-जाने वाले लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। दोनों शहरों की दूरी महज 40 मिनट की रह जाएगी।

लखनऊ-कानपुर मार्ग पर 63 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का काम पूरा हो गया है, लेकिन सरोजनीनगर में स्कूटर इंडिया के पास एक पैच का काम बाकी है। हाई टेंशन पोल के शिफ्ट न हो पाने से फ्लाई ओवर के दो सिरे को अभी तक जोड़ा नहीं जा सका है। इसकी वजह से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। अखबार नवभारत टाइम्स ने कानपुर एक्सप्रेसवे पर 'खंभों का ब्रेक' को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद एनएचएआई ने सोमवार को अधूरे निर्माण शुरू करने और उसे पूरा करवाने की डेट लाइन जारी कर दी।

प्रोजेक्ट मैनेजर ने दी जानकारी

एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर कर्नल शरद सिंह ने बताया कि पावर ग्रिड कॉरपोरेशन आफ इंडिया को स्कूटर इंडिया के पास हाईटेंशन लाइन के तीन पोल को हटाकर अधिक ऊंचाई वाले दूसरे पोल लगते थे। दो पोल टेस्टिंग के बाद आ गए हैं। एक पोल जल्द ही आने वाला है। तीनों पोल को पीजीसीआईएल ही शिफ्ट करेगा। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।शरद सिंह का कहना है कि 18 दिसंबर तक पीजीसीआईएल पोल शिफ्टिंग का काम पूरा करा लेगा। लिहाजा 18 दिसंबर से एलिवेटेड रूट के फ्लाई ओवर के बचे काम को पूरा करवाना शुरू कर दिया जाएगा। कार्यदायी एजेंसी ने भी निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। उम्मीद है कि 28 फरवरी तक अधूरा काम पूरा कर लिया जाएगा।

निर्माण कार्य के बाद संचालन

अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराने के बाद लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का संचालन शुरू करवाया जाएगा। अमौसी एयरपोर्ट से शुरू होकर कानपुर जाने में लोगों को एक्सप्रेसवे तैयार होने के बाद में 40 मिनट लगेंगे। इस एक्सप्रेसवे पर वाहन अधिकतम 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकेंगे। भारतमाला परियोजना के तहत करीब 4700 करोड़ रुपये की लागत से कानपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है। अमौसी से बंथरा तक 18 किलोमीटर एलिवेटेड मौसी से बंथरा तक एक्सप्रेसवे का 18 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड बनाया गया है।
वहीं बंथरा से उन्नाव के नवाबगंज तक 45 किलोमीटर ग्रीनफील्ड रास्ता होगा। यह एक्सप्रेसवे लखनऊ में शहीद पथ को कानपुर के नवाबगंज से जोड़ेगा। इससे आउटर रिंग रोड से भी जोड़ा जाएगा। एक्सप्रेस वे में तीन बड़े पुल, 28 छोटे पुल और 38 अंडरपास बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही 6 फ्लाईओवर भी बनाए जा रहे हैं। एनएचएआई के अफसर का कहना है कि पुल और अंडरपास बनाने से कहीं भी जाम की स्थिति नहीं रहेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.