हिंदी में रिलीज के लिए तैयार कन्नड़ फिल्म'कांतारा'

Updated on 09-10-2022 06:40 PM

रॉकिंग स्टार यश (Yash) स्टारर होम्बले फिल्म्स की केजीएफ 2 (KGF 2) ने पैन इंडिया धमाका किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने का काम किया था। ऐसे में अब होम्बले फिल्म्स 'कांतारा' (Kantara) के साथ वापस आया है। 'कांतारा' के कन्नड़ वर्जन को न सिर्फ दर्शकों और ऑडियंस से तारीफ मिल रही है, बल्कि फिल्म को क्रिटिक्स ने भी पसंद किया है। ऐसे में अब 'कांतारा' का हिंदी वर्जन भी मेकर्स ने रिलीज करने का फैसला किया है। प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने आज अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म के ट्रेलर को हिंदी वर्जन में रिलीज करने के साथ ही फिल्म के हिंदी वर्जन को रिलीज का ऐलान किया है।

14 अक्टूबर को होगी रिलीज
बता दें कि फिल्म हिंदी में 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, ओरिजिनल कन्नड़ वर्जन 30 सितंबर को रिलीज की गई थी जिसे सभी का प्यार मिला है।  बुक माय शो पर 35k+ समीक्षाओं के साथ फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ 99% रेटिंग हासिल की है, जानकारी के मुताबिक बुक माय शो के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म को इतनी रेटिंग मिली है।  ऋषभ शेट्टी के निर्देशन और नेतृत्व वाली इस फिल्म में सप्तमी गौड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं।  इसमें किशोर और अच्युत कुमार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

क्या है कहानी
दक्षिण कन्नड़ के काल्पनिक गांव में स्थापित, 'कांतारा' एक विज़ुअल ट्रीट है, जो कंबाला और भूत कोला कला की पारंपरिक संस्कृति को जीवंत करती है। फ़िल्म की कहानी मानव और प्रकृति के संघर्ष पर आधारित है, जो कर्नाटक की तटीय संस्कृति और लोककथाओं में गहराई से निहित है।  ऐसे में इस फ़िल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुचाने के लिए पूरे भारत में 800 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाना है। यह फ़िल्म दक्षिणी भारत का वह दुर्लभ टुकड़ा है, जिसके बारे में आपने शायद ही कभी देखा या सुना होगा।

क्या बोले विजय किरागंदूर
कंटारा की रिलीज पर बोलते हुए, निर्माता विजय किरागंदूर ने कहा, "कंटारा केजीएफ से एक अलग शैली में है।  हम चाहते थे कि दुनिया हमारी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान देखे जिस पर हमें गर्व है।  फिल्म पवित्र रीति-रिवाजों और परंपराओं, छिपे हुए खजाने और तटीय कर्नाटक के विशिष्ट बीहड़, आकर्षक परिदृश्य की पृष्ठभूमि के साथ पीढ़ीगत रहस्यों को दर्शाती है।  फिल्म की अलग कहानी बिना किसी शक राष्ट्रीय और विश्व स्तर पर प्रशंसकों को आकर्षित करने वाली है।  हमारी योजना आने वाले हफ़्तों में कंटारा को अलग-अलग भाषाओं में भी रिलीज करने की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.