कंगना ने करण को फिर लपेटा, अनुष्का का वीडियो देख बोलीं- चाचा चौधरी को बस यही काम है

Updated on 07-04-2023 08:15 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बार फिर फिल्ममेकर करण जौहर पर निशाना साधा है। इस बार वजह है, करण और अनुष्का शर्मा का 7 साल पुराना वो वीडियो, जिसमें वो एक्ट्रेस का करियर खत्म करने की बात कह रहे हैं। इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कंगना ने करण को 'चाचा चौधरी' कह दिया। कंगना इससे पहले प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट करते हुए भी करण को आड़े हाथों ले चुकी हैं। प्रियंका ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्हें इंडस्ट्री में साइडलाइन किया गया और वो राजनीति से थक चुकी थीं, इसलिए हॉलीवुड का रुख किया। कंगना ने इस पर र‍िएक्‍ट करते हुए कहा था यह सब करण जौहर और उनके गैंग की वजह से है।

साल 2016 का ये वीडियो 18वें MAMI (मुंबई फिल्म फेस्टिवल) का है। करण जौहर और अनुष्का शर्मा स्टेज पर थे। उनके साथ फिल्म क्रिटिक्स राजीव मसंद और अनुपमा चोपड़ा भी थे। बातचीत के दौरान उन्होंने 'रब बना दी जोड़ी' की कास्‍ट‍िंंग का क‍िस्‍सा सुनाया और कहा, 'मैं अनुष्का शर्मा का करियर पूरी तरह से खत्म करना चाहता हूं, क्योंकि जब आदित्य चोपड़ा ने मुझे उनकी फोटोज दिखाई थी तो मैंने कहा था कि नहीं नहीं आपको अनुष्का को साइन करने की जरूरत नहीं है।' करण वीडियो में आगे कहते हैं क‍ि वह उस समय एक और लीड एक्‍ट्रेस को फ‍िल्‍म में जगह द‍िलवाना चाहते थे। इस वीडियो में करण ये भी एडमिट कर रहे हैं कि बाद में जब 'बैंड बाजा बारात' में उन्‍होंने अनुष्‍का की परफॉर्मेंस देखी तो उन्‍हें पश्‍चाताप हुआ और उन्‍होंने अनुष्‍का को फोन कर माफी मांगी थी और तारीफ की थी।

कंगना रनौत ने करण जौहर को कहा 'चाचा चौधरी!'

Kangana Ranaut ने करण जौहर और अनुष्का शर्मा के इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इस चाचा चौधरी को बस यही एक काम है।' गौरतलब है कि कंगना पहले भी कई बार करण पर निशाना साध चुकी हैं। उन्होंने तो करण के ही शो 'कॉफी विद करण' में उन्हें 'नेपोटिज्म के फ्लैग बैरियर' और 'मूवी माफिया' कहा था।'

कंगना ने प्रियंका चोपड़ा का दिया था साथ, करण को कोसा

पिछले हफ्ते Kangana Ranaut ने फिल्ममेकर की उस समय आलोचना की थी, जब उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी कि उन्हें 'साइडलाइन किया जा रहा है' और बॉलीवुड में 'राजनीति से थक चुकी हैं'। कंगना ने ट्वीट किया था, 'बॉलीवुड के बारे में प्रियंका चोपड़ा का यही कहना है, लोगों ने उनके साथ गैंगअप किया, उन्हें धमकाया और फिल्म इंडस्ट्री से बाहर कर दिया, एक सेल्फ मेड महिला को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। हर कोई जानता है कि करण जौहर ने उस पर बैन लगा दिया था। मीडिया ने करण जौहर के साथ उनके झगड़े के बारे में खूब लिखा, क्योंकि शाहरुख और मूवी माफिया के साथ उनकी दोस्ती थी, जो हमेशा कमजोर आउटसाइडर्स की तलाश में रहते थे, उन्होंने PC (प्रियंका) में एक सही पंचिंग बैग देखा और उसे परेशान करने के लिए उस हद तक चले गए, जहां उन्हें देश छोड़ना पड़ा।'

कंगना रनौत की अपकमिंग मूवीज

कंगना रनौत को P Vasu की 'चंद्रमुखी 2' में देखा जाएगा। ये ब्लॉकबस्टर हिट तमिल हॉरर कॉमेडी मूवी 'चंद्रमुखी' का सीक्वल है। उसमें रजनीकांत और ज्योतिका लीड रोल में थे। कंगना 'चंद्रमुखी 2' में राजा के दरबार में एक नर्तकी के किरदार में नजर आएंगी, जो अपनी खूबसूरती और डांस स्किल के लिए जानी जाती थी। उनके पास इसके अलावा पीरियड ड्रामा मूवी 'इमरजेंसी' भी है। वो 'तेजस' में इंडियन एयर फोर्स पायलट के रोल में दिखेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.