बॉलीवुड को हिंदुत्व पर कंगना ने दी क्लास लगाने की धमकी, यूजर्स बोले- हिन्दू मुस्लिम से दूर रहो

Updated on 28-01-2023 09:31 PM
कंगना रनौत एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आईं हैं और अपने उसी जाने-पहचाने अंदाज में। हाल ही में कंगना ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग खत्म होने के बाद रखे गए एक इवेंट में शाहरुख खान की 'पठान' की तारीफ की थी और कहा था कि पठान अच्छा कर रही है और ऐसी फिल्में जरूर अच्छी चलनी चाहिए। हालांकि, अगले ही दिन उन्होंने फिल्म की ये कहते हुए आलोचना की कि दुश्मन देश पाकिस्तान को अच्छा दिखाने की कोशिश की गई है। इसके बाद कंगना ने एक-एक कर ट्वीट्स की बौछार कर डाली और वह अब भी नहीं रुकी हैं। वहीं करण जौहर ने इस फिल्म की तारीफ में कहा था- प्यार हमेशा नफरत को मात देता है। आलिया भट्ट ने भी पठान के लिए लिखा- क्योंकि प्यार की हमेशा जीत होती है। अब कंगना रनौत ने एक नया ट्वीट किया है हिंदुत्व को लेकर दो टूक बातें कही हैं।
कंगना एक बार फिर बॉलीवुड वालों पर भड़की हैं। बॉलीवुड के खिलाफ अपने जाने-पहचाने अंदाज के लिए फेमस रहीं कंगना एक बार उसी अवतार में फिर से दिख रही हैं। कंगना ने बॉलीवुड के कुछ लोगों के खिलाफ अपना गुस्सा उतारते हुए कहा है, 'बॉलीवुड वालो ये नेरेटिव बनाने की कोशिश मत करना कि इस देश में तुम हिन्दू हेट से सफर कर रहे हो, अगर मैंने फिर से ये वर्ड सुना (नफरत पर जीत) तो तुम लोगों की वही क्लास लगेगी जो कल लगी थी। अपनी सफलता का आनंद लो और अच्छा काम करो, राजनीति से दूर रहो।'

    कंगना रनौत के पोस्ट पर लोगों ने कहा-सपना देखना बंद करो

    हालांकि, कंगना को इस पोस्ट के लिए ट्विटर पर कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने पूछा है- बहन कंगना, triumph over hate एंटी हिन्दू कैसे हो गया? एक अन्य यूजर ने कहा है- क्या आप बॉलीवुड से नहीं हो? आप क्यों ऐसी बातें करती हो? ट्विटर पर एक ने कंगना से सवाल करते हुए कहा है- चलो पठान को साइड में करते हैं, triumph over hate का बाकी उदाहरण आपकी 9 फिल्मों को लोगों ने नापसंद किया है, ऑडियंस ने कंगना रनौत टीम को रिजेक्ट कर दिया, हम जानते हैं कि आप हताश हो। एक ने कहा है- कंगना सपना देखना बंद करो कि बॉलीवुड के नाम पर धमकी देकर अपनी आने वाली फिल्म हिट करा लोगी, काम पर ध्यान दो और हिन्दू मुस्लिम से दूर रहो। हालांकि, कंगना के इस पोस्ट पर उन्हें सपोर्ट करने के लिए भी कई लोग उतर आए हैं।

    'पठान' की वजह से सुर्खियों में रह रही हैं कंगना

    बता दें कि फिल्म 'पठान' की रिलीज के साथ-साथ ही कंगना भी खबरों में लगातार बनी हुई हैं। 'इमरजेंसी' से अधिक वह 'पठान' की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं और कई लोगों को ये बातें भी अच्छी नहीं लगी हैं। एक यूजर ने लिखा भी है कि मुझे एक बात समझ नहीं आती कि एक मूवी के पीछे इतने लोग क्यों टाइम बर्बाद कर रहे हैं, सिनेमा हॉल से ज्यादा एंटरटेनमेंट तो हमें ट्विटर पर मिल जाता है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
     08 September 2026
    इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
     08 September 2026
    राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
     08 September 2026
    फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
     05 September 2026
    प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
     05 September 2026
    'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
     05 September 2026
    इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
     05 September 2026
    'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
     05 September 2026
    'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
    Advt.