कंगना रनौत ने फिल्म 'तेजस' की रिलीज डेट किया अनाउंस, ऋतिक की 'फाइटर' की तरफ निशाना

Updated on 05-07-2023 09:23 PM
कंगना रनौत लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर सफलता के लिए जद्दोजहद कर रही हैं। साल 2015 में आई 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के बाद यूं तो कहने को कई फिल्में आईं, लेकिन वो जादू चला नहीं पाईं। 'आई लव यू न्यू यॉर्क', 'कट्टी बट्टी', 'रंगून', 'सिमरन', 'मणिकर्णिका', पंगा', 'थलाइवी' और हाल में आई 'धाकड़' भी दर्शकों पर कुछ खास जादू नहीं चला पाईं। अब कंगना को अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेजस' से उम्मीदें हैं। कंगना ने अपनी इसी फिल्म की रिलीज की घोषणा की है जिसमें वह वतन के लिए जान की बाजी लगाती दिखेंगी।

अब कंगना रनौत ने एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनकी ये फिल्म 'तेजस' दशहरा पर आ रही हैं। इस फिल्म नें कंगना एयरफोर्स ऑफिसर तेजस गिल की भूमिका निभाती दिखेंगी। फिल्म की कहानी पायलट की जर्नी और उसकी बहादुरी की कहानी है जो देश की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा देती हैं।

कंगना ने वही पंच यूज किया जो ऋतिक की फिल्म के लिए हुई है इस्तेमाल

कंगना रनौत ने अपने प्रॉजेक्ट को अनाउंस करते हुए कहा है कि उनकी ये फिल्म 'तेजस' 20 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इसी के साथ एक लाइन ऐसी लिखी है जिसका इस्तेमाल ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' के लिए हो चुका है। दरअसल ऋतिक की इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए इसे इंडिया की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी बताई गई थी। अब कंगना ने भी अपनी फिल्म के लिए इसी पंच का इस्तेमाल किया है और लिखा है- India’s first aerial action movie यानी भारत की पहली एरियल एक्शन मूवी।

ऋतिक की फिल्म बना रहे 'पठान' वाले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद

फिल्मों की इस होड़ में कंगना को एक बात तो अच्छी तरह से पता है कि उनकी फिल्म 'फाइटर' से पहले यानी 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज हो रही है। जबकि ऋतिक और दीपिका की 'फाइटर' अगले साल 25 जनवरी 2024 को आ रही है। सर्वेश मेवाड़ा निर्देशित 'तेजस' में वरुण मित्रा भी नजर आ रहे हैं। जबकि 'फाइटर' सिद्धार्थ आनंद की फिल्म है, जिन्होंने 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.