पहले 'टीकू वेड्स शेरू' में कंगना रनौत और इरफान खान करने वाले थे काम! मूवी का नाम था 'डिवाइन लवर्स'

Updated on 15-06-2023 08:55 PM
साई कबीर श्रीवास्तव निर्देशित 'टीकू वेड्स शेरू' फिल्म की कहानी मुंबई जाने का ख्वाब देखने वाली टीकू (अवनीत कौर) और फिल्मों में संघर्ष करने वाले जूनियर आर्टिस्ट शेरू (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) के इर्द-गिर्द घूमती है। इस मौके पर कंगना रनौत, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर ने फिल्म ही नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी के यादगार लम्हों को भी शेयर किया।

Kangana Ranaut का कहना था, 'यह एक तरह से मेरा लव लेटर है, उन सभी के लिए जो मुंबई में सपने लेकर आते हैं। इनमें से कइयों के सपने पूरे होते हैं, कइयों के अधूरे रह जाते हैं। आज भले हमारे पास स्टारडम, फैन्स सबकुछ हैं, छोटे शहर से होने के नाते मैंने उस संघर्ष को भी देखा है, जब हम ऑडिशन की अजीबो-गरीब जगहों पर जाते थे, वो ऑफर्स, हम सभी से गुजरे हैं।'

तब हम बहुत निराश हो गए थे

कंगना ने बताया कि सालों पहले वे इस फिल्म को लॉन्च कर चुके थे। उनका कहना था, 'मैं आपको बता दूं कि यह फिल्म हम पहले भी लॉन्च कर चुके हैं, आज से छह-सात साल पहले। तब इसमें मैं और इरफान खान काम करने वाले थे, इस फिल्म का नाम डिवाइन लवर्स था। दुर्भाग्य से मेरी फिल्म के निर्देशक की तबियत खराब हो गई और तीन-चार सालों तक वे यह फिल्म नहीं बना पाए, फिर जब वो मेरे पास दोबारा इस फिल्म को लेकर आए, तो बदकिस्मती से इरफान सर बीमार थे, इस बात ने हमारे हौसले तोड़ दिए थे। हम बहुत निराश हो गए थे। दूसरी बात ये कि मैं भी वो नहीं रही थी, जिसकी आंखों में मुंबई जैसे शहर के सपने हों, तो मैंने एक तरह से उम्मीद छोड़ दी थी, मगर सालों बाद जब इस स्क्रिप्ट को अपर्णा को भेजा गया, तो उन्होंने इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की बात कही और उसके बाद तो रास्ते खुलते चले गए।

नवाजुद्दीन के लिए बेंगलुरु तक गईं कंगना

कंगना ने बताया कि इस रोल के लिए उन्होंने Nawazuddin Siddiqui को कैसे अप्रोच किया। उनका कहना था, 'मैं नवाज सर का नंबर ढूंढ़ रही थी और मुझे बताया गया कि वो पांच साल तक कुछ नया नहीं करने वाले हैं। मैंने पूछा कि एक बार वे स्क्रिप्ट पढ़ लें, तो मुझे बताया गया कि उनके पास समय नहीं है। मैंने उनका नंबर लिया और मैंने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की। वे उस वक्त बेंगलुरु में थे। मैं वहां पहुंच गई, वो मुझे देख कर हैरान थे। मैंने कहा, स्क्रिप्ट सुनानी है, तो ये बोले, अब स्क्रिप्ट क्या सुनना, तुम आ ही गई हो, तो फिल्म कर लेते हैं।'

कंगना जब स्क्रिप्ट लेकर आई, मैं कपिंग थेरेपी करवा रहा था

कंगना की बात को आगे बढ़ाते हुए नवाज बोले, 'असल में जब ये बेंगलुरु आईं, तो उस वक्त मैं कपिंग थेरेपी करते हुए उलटा लेता हुआ था। मेरी थेरेपी चल रही थी। उस वक्त कोविड भी जोरों पर था। मैंने इनसे कहा भी कि काफी रिस्क है, मगर इसके बावजूद ये आईं। मैं समझता हूं कि एक क्रिएटिव पर्सन के रूप में हम सभी उनके टेस्ट से वाकिफ हैं, एक एक्ट्रेस के रूप में मैं उनका काफी सम्मान करता हूं, तो अंदाजा था ही कि स्क्रिप्ट कैसी होगी? जब उन्होंने कहानी सुनाई, तो इतनी दमदार लगी कि मेरे पास हां करने के अलावा कोई चारा ही नहीं था।

अपने किरदार के बहाने नवाज ने किए संघर्ष के दिन याद

अपने स्ट्रगलर किरदार शेरू के बहाने नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा, 'मैंने बहुत छोटे-छोटे रोल भी किए हैं। अभी जब मैं अपना मेकअप करा रहा था, तो मुझे याद आया कि हम एक फिल्म कर रहे थे, जिसमें बहुत सारे जूनियर आर्टिस्ट थे। उनमें से मैं भी एक था। हमारा मेकअप होना था। मैं माफी चाहूंगा ये बताते हुए कि मेकअप आर्टिस्ट ने हम लोगों को एक लाइन से खड़ा किया और हाथ में पाउडर लेकर हमारे मुंह पर फूंक कर बोला, हो गया मेकअप, तो मैंने ऐसे भी दिन देखे हैं। बाद में जब मैंने मिस लवली की, तो उसमें मेरे बहुत सारे पुराने दोस्त थे। उनको पता नहीं था कि मैं मिस लवली में मेन लीड कर रहा था। मुझे देखकर वे बोले तू यहां क्या कर रहा है? मैंने कहा, मैं मेन लीड हूं, मगर तुम लोग किसी को बताना नहीं कि मैं तुम लोगों के साथ काम कर चुका हूं।'

रिश्तेदारों ने अमिताभ बच्चन संग मांगी फोटो

कंगना ने अपने स्मॉल टाउन एक्ट्रेस होने की यादों को ताजा करते हुए कहा, 'मैं जब गैंगस्टर के बाद पहली बार अपने गांव गई, तो सारे रिश्तेदार मुझे देखने आए थे, उन्होंने मुझसे पूछा कि अमिताभ बच्चन से मिली हो? मैंने कहा, हां, तो वे बोले फोटो दिखाओ। मैं अवॉर्ड शो में उनसे मिली थी, मगर मैं फोटो नहीं खिंचवा पाई थी।'

अवनीत कौर हुईं इमोशनल

इस फिल्म में टीकू का किरदार निभाने वाली Avneet Kaur ने बताया कि वे बहुत जज्बाती महसूस कर रही हैं। वे काफी नर्वस थीं, जब उन्हें अपनी डेब्यू फिल्म में प्रोड्यूसर कंगना और साथी कलाकार के तौर पर नवाज के साथ काम करने का मौका मिला, मगर इन दोनों ने ही उन्हें काफी सपोर्ट किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.