दिलजीत दोसांझ से झगड़े के बीच कंगना ने बर्थडे पर मांगी माफी- दिल दुखाया हो तो क्षमा चाहती हूं

Updated on 23-03-2023 09:16 PM
एक्ट्रेस कंगना रनौत बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखती हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर बोलती हैं और अपनी निडर सोच से हर किसी को हैरान कर देती हैं। हालांकि कई बार कंगना रनौत इस कारण ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने हमेशा ही यह दिखाया कि नेगेटिविटी और आलोचना को नजरअंदाज कर किस तरह आगे बढ़ा जा सकता है। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है कि कंगना रनौत ने 23 मार्च को 36वां बर्थडे पर हर किसी से माफी मांग ली है। कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर कर उन सभी से माफी मांगी है, जिनका उन्होंने कभी न कभी दिल दुखाया है।
Kangana Ranaut का यह वीडियो चर्चा में है क्योंकि बर्थडे से एक दिन पहले उन्होंने पंजाबी सिंगर और एक्टर Diljit Dosanjh पर धावा बोल दिया था। कंगना ने दिलजीत पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा था कि पहले तो सिंगर उन्हें धमकियां देते थे, लेकिन अब पता नहीं कहां डर से दुबककर बैठ गए हैं।

कंगना ने मम्मी-पापा और फैन्स को कहा शुक्रिया

अब कंगना ने बर्थडे के मौके पर एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने ट्रोल्स को शुक्रिया भी कहा है। वीडियो में कंगना कह रही हैं, 'आज अपने जन्मदिन पर मैं अपने माता-पिता का आभार व्यक्त करना चाहती हूं। मेरे माता-पिता, मेरी कुलदेवी मां अंबिका जी, जिन्होंने मुझे जन्म दिया, मेरे सारे गुरू श्री सद्गुरु जी, मेरे सारे चाहने वाले, मेरे प्रशंसक, शुभचिंतक,परिवार-दोस्त, जो मेरे साथ काम करते हैं, मेरी सहायता करते हैं। जिनकी वजह से मैं आज जो बन पाई हूं, उन सबका मैं आभार व्यक्त करती हूं।'

माफी मांगते हुए आलोचकों के लिए बोलीं

कंगना ने आगे कहा, 'उन सबका भी आभार व्यक्त करती हूं, जो मेरे निंदक हैं, आलोचनाएं करते हैं, मेरे शत्रु हैं। उन्होंने मुझे कभी आलस नहीं आने दिया। कभी मुझे सफल महसूस नहीं होने दिया। हमेशा लड़ना सिखाया। यह सिखाया कि किस तरह से आगे बढ़ते रहना है। मैं हमेशा ही सबका अच्छा चाहती हूं। मैं लाभ और हानि से उठकर हर किसी के बारे में अच्छा करने की सोचती हूं। इसके चलते अगर मैंने कुछ कहा हो, किसी को ठेस पहुंची हो या किसी का मन दुखा हो तो मैं माफी चाहती हूं। मुझे लगता है कि मेरा जीवन बहुत ही सौभाग्यशाली है और मेरे दिल में किसी के लिए कोई बैर नहीं है।

दिलजीत दोसांझ पर साधा था निशाना

कंगना रनौत के इस पोस्ट पर फैन्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। जहां फैन्स एक्ट्रेस को बर्थडे विश कर रहे हैं तो कुछ इस वीडियो को दिलजीत दोसांझ से भी जोड़कर देख रहे हैं। 22 मार्च को कंगना ने दिलजीत दोसांझ को टारगेट करते हुए ट्वीट किया था, 'पहले तो ये दिलजीत दोसांझ बड़ी धमकियां देता था। इसके खालिस्तानी फैन्स ने कंगना के लिए ट्रेंड किया। किसके दम पे उछल रहे थे और अब किस डर से दुबक गए हैं?'
एक अन्य ट्वीट में कंगना ने दिलजीत के लिए कहा था कि वो सभी जो खालिस्तानियों को सपोर्ट कर रहे हैं, अगला नंबर तुम्हारा ही है। पोल्स आ चुकी है। देश के साथ गद्दारी की या टुकड़े करने की कोशिश अब महंगी पड़ेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.