सचिन और पोंटिंग समेत बड़े-बड़े दिग्गजों से आगे निकले केन विलियमसन, शतक ठोककर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated on 16-02-2024 01:31 PM
हैमिल्टन: न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन का शानदार फॉर्म जारी है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले विलियमसन ने दूसरे टेस्ट की चौथी पारी में भी शतक ठोक दिया है। उन्होंने 203 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह टेस्ट क्रिकेट में 33 साल के विलियमसन का 32वां शतक है। इस शतक के साथ ही उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर समेत बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। यह पिछली 11 टेस्ट पारियों में विलियमसन के बल्ले से 7वां शतक है।

सबसे कम पारी में 32 शतक
केन विलियमसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारी में 32 शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ा है। स्मिथ ने 174वीं पारी में 32वां शतक ठोका था। रिकी पोंटिंग 176 जबकि सचिन तेंदुलकर 179 पारियों में 32वें टेस्ट शतक तक पहुंचे थे। इसके साथ ही एक्टिव खिलाड़ी में सबसे ज्यादा शतक ठोकने के मामले में उन्होंने स्मिथ की बराबरी कर ली है।

टेस्ट में सबसे कम पारी में 32 शतक
172 पारियां - केन विलियमसन
174 पारी - स्टीव स्मिथ

176 पारी - रिकी पोंटिंग


179 पारी - सचिन तेंदुलकर
193 पारी - यूनिस खान

चौथी पारी में सबसे ज्यादा शतक
टेस्ट मैच की चौथी पारी में यह केन विलियमसन का 5वां शतक है। वह चौथी पारी में सबसे ज्यादा शतक मारने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान के नाम भी 5 ही शतक चौथी पारी में हैं। जबकि सुनील गावस्कर, रिकी पोंटिंग, ग्रीम स्मिथ और रामनरेश सरवन ने चौथी पारी में 4-4 शतक मारे हैं।

टेस्ट मैच की चौथी पारी में सर्वाधिक शतक
5 - केन विलियमसन
5 - यूनिस खान


4 - सुनील गावस्कर
4 - रिकी पोंटिंग
4 - ग्रीम स्मिथ

साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट की चौथी पारी में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 267 रनों का लक्ष्य दिया था। 80 ओवर में न्यूजीलैंड ने 3 विकेट पर 215 रन बना लिए हैं। सीरीज के पहले मैच को भी कीवी टीम ने अपने नाम किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.